{"_id":"5a919f964f1c1b4f588ba8b6","slug":"121519493014-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से कुरीतियों पर प्रहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से कुरीतियों पर प्रहार
Updated Sat, 24 Feb 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीखेत (अल्मोड़ा)। रीठा महादेव स्थित ऋषेश्वर महादेव मंदिर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से कुरीतियों पर तीखे प्रहार किए गए। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का नारा दिया गया। साथ ही कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ भी जागरूक किया गया। यह कार्यक्रम बद्री विशाल समाज कल्याण और जन सेवा समिति के माध्यम से आयोजित किया गया था, जिसमें क्षेत्र के बच्चों ने भागीदारी की।
मालूम हो कि ऋषेश्वर महादेव मंदिर में समय-समय पर सामाजिक बुराइयों के खिलाफ ग्रामीणों को जागरूक किया जाता रहता है। जन सेवा समिति की ओर से आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में स्थानीय बच्चों ने शराब, जुआ जैसी बुराइयों पर तीखे प्रहार किए। कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ जनजागरण कार्यक्रम ने सभी का मन मोह लिया।
इस दौरान ग्रामीणों को बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ की जानकारी दी गई। कहा कि महिलाएं अब किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नहीं हैं, बालिकाओं की उपेक्षा नहीं करनी चाहिए। ग्रामीणों को बच्चों को संस्कारवान बनाने का भी आह्वान किया गया।
विज्ञापन
कार्यक्रम पेश करने वाले बच्चों को समिति की ओर से पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष कमलेश सती, रणजीत सिंह, राजेंद्र तिवारी, पान सिंह कार्की, चंद्रशेखर सती, मनोज कुमार सती, कृष्णा जोशी, सूरज बिष्ट, बालम सिंह, पंकज खाती, राधिका देवी, प्रधान दीपक बिष्ट, कौस्तूब कुमार सहित तमाम लोग मौजूद थे।