फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   गर्मी कर रही बेहाल, पारा 29 के पार

गर्मी कर रही बेहाल, पारा 29 के पार

Sat, 24 Feb 2018 02:34 AM IST
Updated Sat, 24 Feb 2018 02:34 AM IST
विज्ञापन
गर्मी कर रही बेहाल, पारा 29 के पार
weather in varanasi - फोटो : अमर उजाला
हल्द्वानी। फरवरी में मार्च और अप्रैल जैसी गर्मी का एहसास हो रहा है। पारा लगातार चढ़ता जा रहा है और गर्मी लोगों को बेहाल करने लगी है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने उत्तराखंड के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है।
विज्ञापन

पिछले कुछ वर्षों के आंकड़ों पर अगर नजर डालें तो वर्ष 2009 में 23 फरवरी को अधिकतम तापमान 29.9 डिग्री सेल्सियस था। जबकि वर्ष 2012 में 23 फरवरी को अधिकतम तापमान 30.0 डिग्री सेल्सियस था। वर्ष 2016 में 19 फरवरी को 29.1 और वर्ष 2017 में 20 फरवरी को 29.3 डिग्री सेल्सियस तापमान था। हालांकि वर्ष 2008 से लेकर वर्ष 2017 तक न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक नहीं हुआ था। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 29.4 और न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से पांच और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक रहा। दिन में गर्मी का एहसास हो रहा था। धूप हल्की होने के बावजूद पसीना आ रहा था। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि शनिवार को राज्य के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। जबकि 35 सौ मीटर से अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी की संभावना है। रविवार को भी उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है।
विज्ञापन


वर्ष 2012 में 23 फरवरी को अधिकतम तापमान 30 डिग्री था
पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी और बारिश की संभावना

वर्ष अधिकतम तापमान/तिथ न्यूनतम तापमान/तिथि
2012 30.0 (23 फरवरी) 0.1 (09 फरवरी)
2013 27.2 (27 फरवरी) 5.3 (01 फरवरी)
2014 27.0 (04 फरवरी) 7.8 (13 फरवरी)
2015 28.5 (23 फरवरी) 3.5 (07 फरवरी)
2016 29.1 (19 फरवरी) 2.5 (03 फरवरी)
2017 29.3 (20 फरवरी) 3.5 (10 फरवरी)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed