{"_id":"5a7cb7304f1c1b462c8b6dd9","slug":"121518122800-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शासन में लंबित पेयजल योजना के शीघ्र हल न होने पर आन्दोलन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शासन में लंबित पेयजल योजना के शीघ्र हल न होने पर आन्दोलन की चेतावनी
Updated Fri, 09 Feb 2018 02:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीमताल (नैनीताल)। विकासखंड भीमताल की ग्रामसभा जंगलियागांव, हरिनगर के लिए 2014 से 1.12 करोड़ रुपये की पेयजल योजना शासन में लंबित है। इसकी मंजूरी के लिए ग्रामवासियों ने आंदोलन की चेतावनी दी है।
जंगलियागांव की ग्राम प्रधान राधा कुल्याल ने बताया ग्राम जंगलियागांव, हरिनगर में पेयजल की समस्या बढ़ती जा रही है। पेयजल के लिए ग्रामवासियों को कई किमी पैदल चलना पड़ रहा है। स्कूली बच्चे भी पढ़ाई छोड़ पानी ढोने को मजबूर हैं जबकि इसके लिए वर्ष 2014 में 1.12 करोड़ की पेयजल योजना बनी थी। इसकी फाइल शासन में लंबित है। इस फाइल की स्वीकृति के लिए ग्रामवासियों ने विधायक राम सिंह कैड़ा के माध्यम से पिछले साल विकास भवन में लगे जनता दरबार में प्रभारी मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत को ज्ञापन सौंपा था। तब प्रभारी मंत्री ने योजना को जल्द स्वीकृति दिलाने की बात कही थी। ग्रामीण वित्तमंत्री प्रकाश पंत समेत जल निगम, जल संस्थान के अधिकारियों से भी मिले लेकिन सभी ने झूठा आश्वासन दे ग्रामवासियों की भावनाओं से खिलवाड़ किया। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने आंदोलन की चेतावनी दी है।