फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   ट्रंचिंग ग्राउंड में फिर आया जैव चिकित्सीय कचरा

ट्रंचिंग ग्राउंड में फिर आया जैव चिकित्सीय कचरा

Wed, 06 Dec 2017 02:22 AM IST
Updated Wed, 06 Dec 2017 02:22 AM IST
विज्ञापन
ट्रंचिंग ग्राउंड में फिर आया जैव चिकित्सीय कचरा
हल्द्वानी। अस्पतालों की लापरवाही के कारण ट्रंचिंग ग्राउंड में दोबारा जैव चिकित्सीय कचरा पहुंच गया। हद तो तब हो गई जब इसमें आग लगा दी गई। नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने मौके पर पहुंचकर जैव चिकित्सीय कचरे की जांच की। यहां विवेकानंद अस्पताल और सेंट्रल अस्पताल का कचरा मिला। विवेकानंद का जला हुआ और सेंट्रल का गैर चला कचरा। सेंट्रल अस्पताल का कचरा वापस भेजा गया। उधर, नगर आयुक्त ने अस्पतालों के सामान्य कचरा लाने वाले कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

अस्पतालों की ओर से आरोप लगाया जा रहा था कि नगर निगम उनका सामान्य कचरा नहीं उठा रहा है। तीन दौर की वार्ता के बाद नगर निगम ने अस्पतालों का सामान्य कचरा उठाना शुरू किया। दो दिन नहीं बीते थे कि अस्पतालों ने जैव चिकित्सीय कचरे की छंटाई की व्यवस्था में सुधार नहीं किया है। सोमवार को इंदिरा नगर जन विकास समिति के लोगों ने शिकायत की ट्रंचिंग ग्राउंड में जैव चिकित्सीय कचरा आ रहा है। शिकायत पर नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. तुहिन कुमार पहुंचे। उन्होंने कचरे की जांच की तो विवेकानंद अस्पताल का जैव चिकित्सीय कचरा जला हुआ था। दूसरी ओर जैव चिकित्सीय कचरा पड़ा था। उसमें सेंट्रल अस्पताल के पर्चे मिले। नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने कूड़ा लाने वाली गाड़ी के चालक से बात की तो उसने बताया कि वह सेंट्रल अस्पताल से ये कचरा लाया है। इसके बाद नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने सेंट्रल अस्पताल में ये जैव चिकित्सीय कचरा भिजवा दिया।
विज्ञापन

उधर, नगर आयुक्त हरवीर सिंह ने अस्पतालों से सामान्य कचरा उठाने वाले नगर निगम कर्मचारियों को नोटिस भेजने को कहा है। साथ ही अस्पताल को भी नोटिस भेजने के निर्देश दिए है। साथ ही चेतावनी दी है कि ये ही हाल रहा तो नगर निगम अस्पतालों से सामान्य कचरा उठाना बंद कर देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


छंटाई में यह कूड़ा आ गया होगा। आगे से ऐसा नहीं होगा। व्यवस्था में सुधार किया जा रहा है। नगर निगम कर्मचारियों को भी यह कूड़ा देखकर उठाना चाहिए।
डॉ. संजय जुयाल, संचालक, सेंट्रल अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed