{"_id":"5a0213a94f1c1b78548bb8d0","slug":"121510085545-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच कर्मचारी कहां गए, किसी को नहीं पता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच कर्मचारी कहां गए, किसी को नहीं पता
Updated Wed, 08 Nov 2017 01:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग की कार्यप्रणाली फिर सवालों के घेरे में हैं। 10 दिन पहले गढ़वाल से कुमाऊं मंडल को भेजे आठ कर्मचारियों में से सिर्फ तीन ने ही कार्यभार ग्रहण किया है। पांच कर्मचारी कहां गए इस बारे में न अधिकारियों को पता है न कर्मचारी बता पा रहे हैं। अब संभागीय खाद्य नियंत्रक ललित मोहन रयाल ने पांचों कर्मचारियों को नोटिस भेजने के निर्देश दिए हैं।
चावल मामले की जांच को बनी एसआईटी की रिपोर्ट के बाद मुख्यमंत्री ने कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए थे। विभाग की ओर से कुमाऊं मंडल के कर्मचारियों को गढ़वाल और गढ़वाल मंडल के कर्मचारियों का स्थानांतरण कुमाऊं मंडल में किया था। तीन दिन के अंदर सभी कर्मचारियों को नई तैनाती स्थल में कार्यभार संभालने को कहा गया था। जबकि घोटाले में लिप्त अधिकारियों के खिलाफ तीन दिन के अंदर कार्रवाई की बात भी कही गई थी। लेकिन एक महीना बीतने के बाद भी गढ़वाल मंडल से कुछ कर्मचारियों को कार्यमुक्त नहीं किया गया। आरएफसी कुमाऊं ललित मोहन रयाल ने बताया कि पांच कर्मचारी कहां गए, इसकी जानकारी नहीं है। इन्हें नोटिस भेजने की तैयारी की जा रही है।