फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   डीएम ने शहरी विकास सचिव से मांगा बजट

डीएम ने शहरी विकास सचिव से मांगा बजट

Thu, 31 Aug 2017 02:48 AM IST
Updated Thu, 31 Aug 2017 02:48 AM IST
विज्ञापन
डीएम ने शहरी विकास सचिव से मांगा बजट
हल्द्वानी। कालाढूंगी रोड पर कपिलाज रेस्टोरेंट के पास जलभराव से निजात की एक उम्मीद जगी है। जिलाधिकारी ने शहरी विकास सचिव को पत्र लिख कर जल निकासी योजना के लिए 22.90 लाख रुपये का बजट देने की मांग की है। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही बजट आवंटित हो सकता है।
विज्ञापन

मुखानी निवासी हेमचंद्र कपिल ने उच्च न्यायालय में जनहित याचिका दायर कर कहा था कि कालाढूंगी रोड पर कपिलाजल रेस्टोरेंट के पास बरसात में जलभराव हो जाता है। इससे दुकानदारों और स्थानीय लोगों को परेशानी होती है। उनका कहना है कि जलभराव से महज 70-80 हजार में निजात मिल सकती है जबकि सिंचाई विभाग ने पूर्व में छह लाख, लोनिवि ने करोड़ों का प्रस्ताव बनाया है। इस पर उच्च न्यायालय ने जिला प्रशासन को कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इधर डीएम के निर्देशानुसार सिंचाई विभाग ने जल निकासी के लिए करीब 22 लाख का प्रस्ताव बनाया था। अब यह इलाका विनियमित क्षेत्र का है इसलिए विकास निधि से इसका काम नहीं किया जा सकता है। उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार जल निकासी की समस्या से निजात के लिए शहरी विकास सचिव को पत्र लिखकर विकास निधि से धनराशि देने की मांग की है। पत्र में इंदिरा नगर नाले के पुनर्निर्माण के लिए भी 22.04 लाख रुपये देने के लिए कहा गया है ताकि क्षेत्रवासियों को इन समस्या से निजात मिल सके। डीएम दीपेंद्र चौधरी ने बताया कि शहरी विकास से बजट देने की मांग की है जल्द ही बजट मिलते ही काम शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed