{"_id":"597902114f1c1b5c7f8b45cc","slug":"121501102609-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान मालिक ने किरायेदारों को शौचालय उपलब्\nध नहीं कराया तो खैर नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकान मालिक ने किरायेदारों को शौचालय उपलब् ध नहीं कराया तो खैर नहीं
Updated Thu, 27 Jul 2017 02:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। पुलिस किरायेदारों के चरित्र और आपराधिक इतिहास का सत्यापन तो करती ही है अब यह भी जांच करेगी कि मकान मालिक ने किरायेदारों को शौचालय मुहैया कराया है या नहीं। किरायेदार खुले में तो शौच नहीं जा रहा है। स्वच्छ भारत मिशन को सफल बनाने के लिए नगर निगम ने पुलिस विभाग को पत्र लिखकर मदद मांगी है।
नगर निगम ने हाल ही में एक सर्वे किया था जिसमें यह बात सामने आई थी कि किराये पर रहने वाले 5600 लोग खुले में शौच करते हैं। इससे प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से गौला व भूमिगत जल दूषित हो रहा है। नगर निगम ने करीब साढ़े पांच करोड़ की लागत से 44 मोबाइल शौचालय बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा है। अब नगर निगम ने खुले में शौच रोकने को अनूठी पहल की है। उप नगर आयुक्त नीरज जोशी ने सीओ दिनेश चंद्र ढौंढियाल को पत्र लिख कर कहा है कि अब किरायेदारों के सत्यापन में यह शर्त भी लगा दी जाए कि शौचालय उपलब्ध कराया है या नहीं। यदि नहीं तो मकान मालिक के खिलाफ भी कार्रवाई जाएगी। की।
सीओ ने जारी किए पुलिस को निर्देश
सीओ दिनेश चंद्र ढौडियाल ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन को कारगर बनाने के लिए पुलिस किराएदारों के सत्यापन के साथ-साथ शौचालय के बारे में भी पूछताछ करेगी। इस मामले में शहर के तीनों थाने कोतवाली, मुखानी और काठगोदाम पुलिस को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।