फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   120 crore 50 lakh will solve the water crisis in Haldwani and Kotabagh

120 करोड़ 50 लाख से हल्द्वानी और कोटाबाग में होगा जल संकट का समाधान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
120 crore 50 lakh will solve the water crisis in Haldwani and Kotabagh
हल्द्वानी। हल्द्वानी और कोटाबाग में पेयजल किल्लत का समाधान जल जीवन मिशन योजना से किया जाएगा। इसके तहत 51 प्रोजेक्ट की डीपीआर को मंजूरी मिल गई है जिसकी लागत करीब 120 करोड़ रुपये है। इसमें ट्यूबवेल और ओवरहेड टैंक बनाए जाएंगे। कई इलाकों में पाइप लाइन भी बिछेगी। इससे 85000 से अधिक की आबादी लाभान्वित होगी।
विज्ञापन

क्षेत्र को हल्द्वानी और कोटाबाग दो ब्लॉकों में बांटा गया है। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक हल्द्वानी ब्लॉक के 51 गांवों और कोटाबाग के तकरीबन 72 गांवों में पेयजल कनेक्शन देने का लक्ष्य रखा गया है। दोनों ब्लॉकों में 22 सिंगल विलेज स्कीम (एसवीएस), 29 मल्टी विलेज स्कीम (एमवीएस), 34 पंपिंग स्कीम और 17 ग्रेविटी स्कीम तैयार किए गए हैं। इसके तहत करीब 13 नए ट्यूबवेल और 21 ओवरहेड टैंकों का निर्माण किया जाएगा। 51 क्षेत्रों में नई पाइप लाइन बिछाने का काम किया जाएगा। जल जीवन मिशन के तहत अधिकारियों को 60 डीपीआर बनानी थीं लेकिन अभी तक केवल 51 डीपीआर ही बनकर तैयार हो पाईं हैं। सोशल ऑडिट होने की वजह से अन्य डीपीआर का काम धीमा पड़ गया है। वर्तमान डीपीआर के मुताबिक इस योजना में सरकार करीब 120.50 करोड़ रुपये खर्च करने जा रही है।
विज्ञापन

जल संस्थान के अधिशासी अभियंता एसके श्रीवास्तव का कहना है कि जल्द ही बकाया डीपीआर को पूरा कर स्वीकृति के लिए अधिकारियों के पास भेज दिया जाएगा। बताया कि इस योजना के तहत हल्द्वानी और कोटाबाग ब्लॉक के करीब 17044 परिवारों को कनेक्शन दिए जाएंगे। 40 प्रतिशत से ज्यादा कनेक्शन दिए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसवीएस और एमवीएस योजना
जब किसी गांव में स्रोतों से पानी को उसी गांव के घरों तक पहुंचाने के प्रयास किए जाते हैं और साधनों का इस्तेमाल करके उस एक ही गांव के लोगों को लाभान्वित किया जाता है, तब वह सिंगल विलेज स्कीम कहलाती है। जब एक गांव के स्रोत से कई गांवों तक पानी पहुंचाया जाता है तो वह मल्टी विलेज स्कीम कहलाती है।

पंपिंग और ग्रेविटी योजना
जब पानी को ऊंचाई वाले स्रोतों से नीचे की तरफ पहुंचाया जाता है तो वह योजना ग्रेविटी कहलाती है और जिस योजना में नीचे से ऊपर बसे गांव तक पानी पहुंचाया जाता है उसे पंपिंग योजना कहा जाता है।
---आंकड़े---
हल्द्वानी ब्लॉक के 51 क्षेत्रों के प्रोजेक्ट
मल्टी विलेज स्कीम- 13
सिंगल विलेज स्कीम- 07
पंपिंग स्कीम- 17
ग्रेविटी स्कीम- 03
ट्यूबवेल निर्माण- 09
ओवरहेड टैंक निर्माण- 09
पाइप लाइन के क्षेत्र- 20
कुल लागत- 65 करोड़ 25 लाख लगभग
--------------
कोटाबाग ब्लॉक के 72 क्षेत्रों के प्रोजेक्ट
मल्टी विलेज स्कीम- 16
सिंगल विलेज स्कीम- 15
पंपिंग स्कीम- 17
ग्रेविटी स्कीम- 14
ट्यूबवेल निर्माण- 04
ओवरहेड टैंक निर्माण- 12
पाइप लाइन के क्षेत्र- 31
कुल लागत- 55 करोड़ 25 लाख लगभग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed