फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   12 families in danger due to landslide of hill

Nainital News: पहाड़ी के भूस्खलन से 12 परिवार खतरे में

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jul 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
12 families in danger due to landslide of hill
भीमताल (नैनीताल)। ग्राम पंचायत पांडेगांव के तोक भांकर में दो दिन की बारिश के बाद क्षेत्र की पहाड़ी के भूस्खलन ने 12 परिवारों को खतरे में डाल दिया है। पहाड़ी के लगातार भूस्खलन से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। गांव के देवकी नंदन, खीमानंद, लक्ष्मी दत्त, महेश चंद्र, सुनील पलड़िया, कैलाश चंद्र आदि लोगों में भय का माहौल है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से उन्हें सुरक्षित जगह में विस्थापित करने की मांग की है।मंगलवार को पटवारी हेम सुयाल ने मौके पर पहुंचकर पहाड़ी से हो रहे भूस्खलन वाले क्षेत्र का निरीक्षण किया। पटवारी ने बताया कि भूस्खलन पहाड़ी की तरफ हो रहा है। उन्होंने कहा कि अभी मकानों की तरफ भूस्खलन नहीं हुआ है। पटवारी ने कहा कि ग्रामीणों ने बताया कि उन्हें पूर्व में भी विस्थापन करने के लिए कहा गया था। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट तैयार उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी। पूर्व जिपं सदस्य अनिल चनौतिया ने बताया कि क्षेत्र के 12 परिवार दहशत में रात काटने को मजबूर है। चनौतिया ने एसडीएम से पीड़ित लोगों को सुरक्षित जगह पर विस्थापन कराने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed