फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   119 assistant teachers of the district got promotion to the post of headmaster

जिले के 119 सहायक अध्यापकों को प्रधानाध्यापक के पद पर मिली पदोन्नति

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Aug 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
119 assistant teachers of the district got promotion to the post of headmaster
भीमताल/नैनीताल। जनपद में वर्ष 2009 से 2012 तक नियुक्त प्राथमिक विद्यालयों के 119 शिक्षकों की पदोन्नति प्रधानाध्यापक पद पर की गई है। जिला शिक्षाधिकारी (प्रारंभिक शिक्षा) ने सभी प्रधानाध्यापकों से 15 दिन के भीतर विद्यालयों में कार्यभार ग्रहण करने को कहा है।
विज्ञापन

डीईओ बेसिक एचबी चंद ने बताया कि भीमताल, ओखलकांडा, धारी, रामगढ़, बेतालघाट, कोटाबाग, हल्द्वानी और रामनगर विकासखंड के 119 प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों की प्रधानाध्यापक के पद पर पदोन्नति दी गई है। उन्होंने बताया कि पदोन्नति सूची में वर्ष 2009 से 2012 तक के शिक्षक शामिल हैं। शिक्षकों की पदोन्नति सूची जारी होने पर राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष मनोज तिवारी, जिला मंत्री डिकर सिंह पडियार, कोषाध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट, बंशीधर कांडपाल, सुभाष जुयाल, मदन मोहन कश्मीरा, प्रकाश चंद्र कश्मीरा, नवीन चंद्र, कमल कुमार गिनती, विजय कुमार, अनुपमा बमेठा, प्रदीप शर्मा, अमिता क्वीरा आदि ने शिक्षकों को बधाई देने के साथ ही डीईओ बेसिक एचबी चंद का आभार जताया है। बता दें कि उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संगठन पिछले काफी समय से सहायक अध्यापकों के पदोन्नति की मांग कर रहा था। इसे लेकर संगठन के पदाधिकारी कई बार विभागीय अधिकारियों से मिल चुके थे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed