{"_id":"5cba353abdec2213fe5d475e","slug":"11555707194-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलश यात्रा के बाद झोड़ा चाचरी के साथ बेतालघाट महोत्सव का आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलश यात्रा के बाद झोड़ा चाचरी के साथ बेतालघाट महोत्सव का आगाज
विज्ञापन
बेतालघाट (नैनीताल)। मिनी स्टेडियम बेतालघाट में आयोजित तीन दिवसीय बेतालघाट महोत्सव का आगाज पारंपरिक कलश यात्रा के साथ हुआ। सैकड़ों महिलाओं ने बेतालेश्वर के डोले को शहर से मिनी स्टेडियम में स्थापित किया। महिलाओं ने कोसी नदी से जल भरकर कलश यात्रा में भागीदारी की।
धिनाई डेयरी के प्रबंधक राहुल अरोड़ा ने शुभारंभ किया। विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों की पहुंची झोड़ा, चांचरी, होली गीत, सगुन आंखर की सुंदर प्रस्तुति दी। शुक्रवार को स्थानीय कलाकारों ने बेतालघाट महोत्सव में सुंदर प्रस्तुति दी। शनिवार से कई मेहमान लोकगायक सुंदर प्रस्तुति देंगे। बेतालघाट महोत्सव के मेले में लगे झूलों और बाजारों में लोगों की चहल-पहल देखने को मिली। राजेंद्र पांडे ने संचालन किया। इस दौरान समिति अध्यक्ष रमेश तिवारी, उपाध्यक्ष शंकर जोशी, कोषाध्यक्ष दिलीप नेगी, राजेंद्र चौहान, शंकर बिधूड़ी, तारा भंडारी, शैलू बोरा, मनोज जोशी, प्रमोद कुमार, नंदू आर्य आदि थे।
बेतालेश्वर का डोला मिनी स्टेडियम में स्थापित
कलश यात्रा के साथ तीन दिनी बेतालघाट महोत्सव शुरू
स्थानीय कलाकारों की सुंदर प्रस्तुति पर झूमे लोग
अभिनेता पांडे ने कहा गांव की विरासत है महोत्सव
बेतालघाट महोत्सव में पहुंचे फिल्म अभिनेता हेमंत पांडे ने कहा कि बेतालघाट महोत्सव गांव की विरासत और धरोहर है। उन्होंने आयोजक समिति को आयोजन के लिए बधाई दी। कहा कि पूरे देश में उत्तराखंड की संस्कृति की अलग बात है। वह पहाड़ की संस्कृति को लेकर काम कर रहे हैं। उन्होंने धिनाई डेयरी प्रबंधक राहुल अरोड़ा को गांव में गोशाला खोल दुग्ध उत्पादन कर पहाड़ के लोगों को रोजगार देने के लिए बधाई दी। पांडे ने कहा कि वह पहाड़ में बेहतर अनुभव, सोच के साथ काम करने वालों को हमेशा प्रोत्साहन देंगे।