{"_id":"5c1bff9cbdec2256ca01dae4","slug":"11545338780-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजीव आवास योजना की जांच करने आई टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजीव आवास योजना की जांच करने आई टीम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी/भीमताल। देहरादून से आई टीम ने राजीव आवास योजना में स्वीकृत हुए आवासों की फाइलें खंगाली। टीम योजना से संबंधित फाइल और बैंक डॉक्यूमेंट अपने साथ ले गई। टीम ने डीएम की ओर से कराई गई जांच रिपोर्ट की कॉपी भी मांगी है।
नैनीताल जिले को 2014 में राजीव आवास योजना के तहत 107 आवास स्वीकृत हुए थे। स्वीकृति के बाद से ही इन आवासों में भ्रष्टाचार के आरोप लग गए। डीएम विनोद कुमार सुमन ने भी इन आवासों की जांच कराई। इस मामले में शासन ने हाल में ही इस मामले में फाइनेंस ऑफिसर शहरी विकास आनंद सिंह के नेतृत्व में एक जांच कमेटी गठित कर दी। बुधवार को परियोजना निदेशक शहरी विकास राजीव पांडे विकास भवन भीमताल पहुंचे। दो दिन में टीम ने इस योजना से जुड़े सभी डॉक्यूमेंट की जांच की। परियोजना निदेशक शहरी विकास राजीव पांडे ने बताया कि योजना में कितना पैसा दिया गया, कितना काम हुआ, लाभार्थियों को पैसा मिला या नहीं। कागजी कार्यवाही पूरी की गई या नहीं। लाभार्थियों के बैंक स्टेटमेंट आदि की जांच की गई। उन्होंने कहा कि जांच के बाद ही इस बारे में कुछ कहा जा सकता है।
राजीव आवास योजना की फाइलें खंगालीं
देहरादून से आई टीम, बैंक स्टेटमेंट और अन्य दस्तावेज अपने साथ ले गई
2014 में स्वीकृत हुए 107 आवास की चल रही हैं जांच