फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   एमआईटी इंस्टीट्यूट में घुसा तेंदुए का शावक

एमआईटी इंस्टीट्यूट में घुसा तेंदुए का शावक

Tue, 04 Dec 2018 02:08 AM IST
Updated Tue, 04 Dec 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
एमआईटी इंस्टीट्यूट में घुसा तेंदुए का शावक
हल्द्वानी के एमआईटी इंस्टीट्यूट में घुसा शावक। - फोटो : अमर उजाला
हल्द्वानी। लामाचौड़ स्थित एमआईटी कुमाऊं इंस्टीट्यूट में सोमवार सुबह तेंदुए का शावक घुस गया। वन विभाग की टीम तीन घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद उसे पकड़ पाई। बाद में शावक को जंगल में छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन


सोमवार सुबह लगभग नौ बजे इंस्टीट्यूट में विद्यार्थी पहुंच रहे थे। इस बीच विद्यार्थियों ने तेंदुए के शावक को परिसर में घूमते देखा। हो हल्ला हुआ तो शावक भागकर इंस्टीट्यूट के दूसरे तल पर पहुंच गया। इसके बाद विद्यार्थियों ने गेट बंद कर दिया ताकि शावक नीचे नहीं आ सके। भीड़ को देखकर शावक दूसरे तल पर एक्वागार्ड के पीछे छिप गया। प्रबंधन ने लगभग 10:30 बजे तुरंत इसकी सूचना भाखड़ा रेंजर राम सिंह बिष्ट को दी। राम सिंह बिष्ट रेस्क्यू टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शावक को पकड़ने के लिए रेंज से जाल और पिंजड़ा लगाया गया। करीब तीन घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद शावक को पकड़ लिया गया। राम सिंह बिष्ट ने बताया कि शावक की उम्र तीन-चार साल की होगी, शावक के रास्ता भटक कर इंस्टीट्यूट में घुसने का आशंका है। शावक को पकड़ कर जंगल में छोड़ दिया है। इस दौरान किसी के भी घायल होने की सूचना नहीं है।
विज्ञापन



वन विभाग ने तीन घंटे बाद किया रेस्क्यू, जंगल में छोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed