{"_id":"5bc23e7cbdec2269830262a3","slug":"11539456636-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धन स्वीकृत होने बाद भी नहीं बना मल्याल नदी पर पुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धन स्वीकृत होने बाद भी नहीं बना मल्याल नदी पर पुल
Updated Sun, 14 Oct 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। रानीखेत तहसील के अंतर्गत सुदूरवर्ती ऐना-जाख-भिटारकोट मोटर मार्ग पर पड़ने वाली मल्यालनदी पर पुल आज तक नहीं बन सका है। जबकि इस पुल के निर्माण और रोड के सुधारीकरण के लिए धनराशि भी स्वीकृत हो चुकी है। इसके बावजूद पुल का निर्माण कार्य शुरू नहीं होने से ग्रामीणों में आक्रोश पनपने लगा है।
जाख-भिटारकोट मोटर मार्ग से पांखुला, बूंगा, लिलाड़ी, नैड़ी, डांग, लुहाली, कुलसीबी, बगथल, खोल्टा, भेटुली, कफुढौन, लालुर, खांकर सहित तमाम गांव जुड़े हुए हैं। इस मार्ग पर पिपलेश्वर मंदिर के पास पड़ने वाली मल्याल नदी पर पुल नहीं बन सका है। बरसात के मौसम में वाहन चालक जान जोखिम में डालकर सफर करते हैं। जिसके चलते बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। ग्रामीण गोविंद सिंह नेगी का कहना है कि केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा और राज्य मंत्री रेखा आर्या का यह क्षेत्र कर्मस्थली रह चुका है। इसके बावजूद जनप्रतिनिधियों ने आज तक यहां की सुध नहीं ली है। आधी अधूरी सड़क लोगों के काम नहीं आ रही।
कोट.........
मल्याल नदी पर स्वीकृत 36 मीटर लंबे पुल निर्माण के लिए स्वीकृत तीन करोड़ की राशि एनपीसीसी के पास गई है। एनपीसीसी का कार्यालय भिकियासैंण में प्रस्तावित है। एनपीसीसी ही अब पुल और मोटर मार्ग निर्माण के टेंडर लगाएगा। आरएल शाह, एई, पीएमजीएसवाई द्वाराहाट खंड।