{"_id":"5b7727ee42c792465a6a4480","slug":"11534535662-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैलाश यात्रा पूरी कर लौटे 10 वें दल के यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैलाश यात्रा पूरी कर लौटे 10 वें दल के यात्री
Updated Sat, 18 Aug 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। कैलाश मानसरोवर यात्रियों के दसवें दल के 25 सदस्य यात्रा पूरी कर शुक्रवार को दिल्ली लौट गए हैं। यह यात्री दल मौसम की खराबी के कारण करीब 10 दिन तक गुंजी में फंसा रहा। 10 वें यात्री दल के 19 यात्रियों का वीजा समाप्त होने के कारण उन्हें गुंजी में ही रोक लिया गया था। उनकी वीजा की अवधि बढ़ाई गई और अब वह 11वें दल के यात्रियों के साथ मानसरोवर परिक्रमा कर रहे हैं।
कुमाऊं मंडल विकास निगम के काठगोदाम स्थित पर्यटक आवास गृह में यात्रा पूरी कर लौटे 10 वें दल के 25 यात्रियों का निगम अधिकारियों ने स्वागत किया। वापस लौटे यात्री दल में आठ महिलाएं भी शामिल हैं। कुमाऊं मंडल विकास निगम के महाप्रबंधक त्रिलोक सिंह मर्तोलिया ने बताया कि 10 वें यात्री दल में 49 यात्री शामिल थे। इनमें से 19 यात्रियों का वीजा समाप्त होने के कारण वह दसवें दल के साथ कैलाश यात्रा पर नहीं जा सके। उन्हें गुंजी में रोक कर उनकी वीजा अवधि बढ़वाई गई और 11 वें दल के 41 यात्रियों के साथ इन्हें भी कैलाश परिक्रमा पर भेजा गया है। इस दल के पांच यात्रियों ने बीच में ही यात्रा छोड़ दी थी और वह वापस चले गए थे। मर्तोलिया ने बताया कि 14 वें दल के 38 यात्री आज गुंजी पहुंच गए हैं। 12 वें दल के 43, 13 वें दल के 55 यात्री तिब्बत में प्रवेश कर कैलाश दर्शन कर रहे हैं। अब मार्ग में कोई भी यात्री दल फंसा हुआ नहीं है। काठगोदाम टीआरसी में यात्रियों का स्वागत करने वालों में प्रबंधक रमेश चंद्र पांडे, सहायक प्रबंधक दीपक पांडे आदि थे।
21 को दिल्ली पहुंचेंगे 15 वें दल के यात्री
हल्द्वानी। केएमवीएन के महाप्रबंधक त्रिलोक सिंह मर्तोलिया ने बताया कि कैलाश मानसरोवर 15 वें दल के यात्री 21 अगस्त को दिल्ली पहुंचेंगे। दिल्ली में स्वास्थ्य परीक्षण के बाद 24 अगस्त को इस दल के काठगोदाम पर्यटक आवास गृह में पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन
चीन में स्वच्छता की कमी खली
हल्द्वानी। कैलाश यात्रा पूरी कर लौटे गुरु ग्राम के भीम सिंह भारद्वाज (70) ने बताया कि उन्होंने दूसरी बार यात्रा की है। इस बार दल के कुछ साथी बिछड़ गए, जिस वजह से उन्हें थोड़ा बुरा लगा है। दल की सबसे कम उम्र की यात्री कानपुर की प्राची अग्रवाल (21) ने बताया कि कैलाश मानसरोवर यात्रा में उन्हें काफी अच्छा लगा। उन्होंने अपने माता-पिता और भाई के साथ यात्रा पूरी की। चीन में स्वच्छता की कमी काफी खली।
यात्रा पूरी कर दिल्ली लौटे 10 वें दल के 25 कैलाश यात्री
इसी दल के 19 यात्री 11 वें दल के साथ कर रहे हैं यात्रा