{"_id":"5a91d3104f1c1bef7b8b94e5","slug":"11519506192-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगों को पूरा करने के लिए तमाम संगठनों ने निकाला जलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगों को पूरा करने के लिए तमाम संगठनों ने निकाला जलूस
Updated Sun, 25 Feb 2018 02:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीमताल (नैनीताल)। रामलीला मैदान में पांच सूत्री मांगों को लेकर आमरण अनशन पर बैठे संदीप पांडे के समर्थन में शनिवार को महिला संगठनों, पूर्व सैनिकों, शिक्षक-कर्मचारी संघ और शहर वासियों ने जुलूस निकाला। इधर अनशन तुड़वाने पहुंचे एसडीएम अभिषेक रुहेला को संदीप पांडे ने बैरंग लौटा दिया। पांडे ने एसडीएम से कहा कि जब तक शासन पांचों मांगों को पूरा करने का प्रमाण लिखित में नहीं देगा तब तक वह आमरण अनशन नहीं तोडे़ंगे। एसडीएम ने सभी मांगों को शासन को भेजने की बात कही।
शनिवार को समर्थन में पहुंचे राज्य आंदोलनकारी चंदन बिष्ट और पवन साह ने कहा कि सरकार और शासन जल्द इन पांच मांगों को पूरा करे। भीमताल कैंपस के कर्मचारी नेता लक्ष्मण सिंह रौतेला ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने भीमताल में डिग्री कॉलेज खोलने की घोषणा की, लेकिन वह झूठी निकली। महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष भावना नौलिया समेत अन्य महिलाओं ने संदीप पांडे को अपना समर्थन दिया। इस दौरान जुलूस में जिपं सदस्य डा. हरीश बिष्ट, पुष्पा आर्या, जीवंती आर्या, प्रेमा आर्या, आशा उप्रेती, गीता पांडे, नीरज कुमार, उमेश पाठक, गुंजन रौतेला, संयम कबड़वाल, नितेश बिष्ट, पूरन बृजवासी, नवीन क्वीरा, सुनीता कन्नौजिया, कैप्टन हरीश पांडे, कमल पाठक आदि मौजूद रहे।