फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   सौभाग्य योजना के लिए होगा सर्वे

सौभाग्य योजना के लिए होगा सर्वे

Fri, 23 Feb 2018 02:16 AM IST
Updated Fri, 23 Feb 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
सौभाग्य योजना के लिए होगा सर्वे
हल्द्वानी। बीपीएल और एपीएल परिवारों के लिए केंद्र सरकार की सौभाग्य योजना को धरातल पर लाने के लिए पावर कारपोरेशन कॉमन सर्विस सेंटर से राज्य के सभी जिलों में सर्वे करा रहा है।
विज्ञापन

इस योजना के तहत बीपीएल और एपीएल परिवारों को बिजली का कनेक्शन दिया जाना है। बीपीएल परिवारों को कनेक्शन निशुल्क दिया जाएगा। जबकि एपीएल परिवारों को पांच सौ रुपये की धनराशि में कनेक्शन दिया जाएगा। एपीएल परिवार पांच सौ रुपये को भी दस किस्तों में 50 रुपये प्रतिमाह के हिसाब से अदा कर सकते हैं। सौभाग्या योजना के तहत अभी राज्य में दो लाख 57 हजार परिवारों को चिह्नित किया गया है। पावर कारपोरेशन के प्रबंध निदेशक बीसीके मिश्रा ने बताया कि कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से कनेक्शन से वंचित लोगों का सर्वे कराया जा रहा है। उनकी ओर से गांवों में टीम काम कर रही है। सर्वे के बाद स्थिति अधिक स्पष्ट हो जाएगी कि कितने परिवार कनेक्शन से वंचित हैं। कहा कि योजना को जल्द ही प्रदेश में लांच किया जाएगा।
विज्ञापन



बिजली बचाने की दी जानकारी
हल्द्वानी। पांच सौ वर्ग मीटर से अधिक जमीन पर बनने वाले भवन में भारत सरकार की ओर से ऊंर्जा संरक्षण भवन संहिता के तहत बिजली बचाने के बारे में जानकारी दी गई। बृहस्पतिवार को नगर निगम में आयोजित कार्यक्रम में बताया कि पांच सौ वर्ग मीटर से अधिक जमीन पर या पांच सौ वर्ग मीटर से अधिक बड़े भवन बनने पर ऊर्जा संरक्षण भवन संहिता 2017 के मानकों का पालन करना होगा। उरेडा के परियोजना अधिकारी संदीप भट्ट ने संहिता में बताया गया है कि भवन की दीवार कैसी होगी, छत कैसी होगी, कवर फेस कैसा होगा। साथ ही बिजली का लोड किस तरह से और कितना होगा। भवन में लगने वाले एसी के बारे में भी दिशा-निर्देश दिए गए हैं। संहिता का मुख्य उद्देश्य बिजली की खपत को कम करना है। बताया कि इसे जल्द ही राज्य सरकार प्रदेश में लागू करेगी। इस दौरान जिला विकास प्राधिकरण के संयुक्त सचिव पंकज उपाध्याय, एडीएम अल्मोड़ा एचएस टोलिया, टाउन प्लानर शशि रंजन श्रीवास्तव, आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed