{"_id":"5a85c8794f1c1bf17b8b76d7","slug":"11518717049-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद्य विभाग की टीम ने द्वाराहाट में ताबड़तोड़ छापे मारे, दर्जनों सैंपल भरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद्य विभाग की टीम ने द्वाराहाट में ताबड़तोड़ छापे मारे, दर्जनों सैंपल भरे
Updated Thu, 15 Feb 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। खाद्य विभाग की टीम ने नगर में खाद्य पदार्थों की दुकानों में ताबड़तोड़ छापे मारे। इस दौरान दुकानदारों में हड़कंप मच गया। एक दर्जन दुकानों से खाद्य पदार्थों के सैंपल भरे गए। बासी और मिलावटी सामान बेचने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई। अभियान को स्थानीय प्रशासन की टीम ने भी सहयोग किया। अधिकारियों ने दुकानदारों को दो टूक चेतावनी दी कि भविष्य में यदि सफाई नहीं मिली तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने तेल, पेय पदार्थ, नमकीन, बिस्कुट, दालें और पैकेट बंद खाद्य पदार्थों के सैंपल भरे गए। टीम ने कुल 36 दुकानों में यह अभियान चलाया गया। मिष्ठान विक्रेताओं, होटल स्वामियों को सफाई पर विशेष ध्यान देने को कहा गया। खाद्य सुरक्षा की भी जानकारी दी गई। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी अभय कुमार सिंह, अभिहीत अधिकारी एएच रावत, राजस्व उप निरीक्षक आशुतोष लोहनी, पूरन नाथ गोस्वामी, मदन राम सहित तमाम लोग टीम में शामिल थे।