{"_id":"5a46a70f4f1c1bd0408bfbe3","slug":"11514579727-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियमितता पकड़े जाने पर धर्मकांटा सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियमितता पकड़े जाने पर धर्मकांटा सीज
Updated Sat, 30 Dec 2017 02:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। प्रशासन और बांट माप विभाग की टीम ने जमरानी क्षेत्र में धर्मकांटों पर छापा मारा। इस दौरान नीरज बिष्ट के कांटे में अनियमितता पाए जाने पर उसे सीज कर दिया गया। वहीं प्रशासन ने जाम को देखते हुए अमृतपुर में स्थापित चेक पोस्ट को छह किलोमीटर जमरानी की तरफ स्थापित करने का निर्णय लिया गया।
शुक्रवार को संयुक्त मजिस्ट्रेट नैनीताल के नेतृत्व में उपनिदेशक खनन, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता और बांट माप विभाग की टीम ने जमरानी क्षेत्र में छापा मारा। छापेमारी के दौरान अमृतपुर में काफी जाम लगा था। इस पर प्रशासन ने अमृतपुर में लगे चेक पोस्ट को जमरानी की ओर को छह किलोमीटर खिसकाने का निर्णय लिया। इसके बाद ग्राम अमिया में स्थापित नीरज बिष्ट के धर्मकांटे की जांच बांट माप की टीम ने की। टीम ने जांच में कांटे में अनियमितता पाई। इस पर इसे सीज कर दिया गया।