फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   24 घंटों में छह डिग्री लुढ़का पारा

24 घंटों में छह डिग्री लुढ़का पारा

Fri, 15 Dec 2017 02:14 AM IST
Updated Fri, 15 Dec 2017 02:14 AM IST
विज्ञापन
24 घंटों में छह डिग्री लुढ़का पारा
हल्द्वानी। मौसम के अचानक बदले मिजाज ने कड़ाके की ठंड का एहसास करा दिया है। 24 घंटों के भीतर ही अधिकतम पारा छह डिग्री लुढ़क गया है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले 72 घंटों में पर्वतीय क्षेत्रों में पाला पड़ने और मैदानी क्षेत्रों में कोहरा छाए रहने की संभावना जताई है।
विज्ञापन

मंगलवार तड़के झमाझम बारिश के बाद ही मौसम में कुछ बदलाव आया था। बुधवार की दोपहर बाद मौसम अचानक बदल गया था और ठंडी हवा चलने लगी थी। बुधवार की शाम ठंडी हवा के साथ कोहरा पड़ने लगा था, हालांकि बुधवार को अधिकतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस था। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान छह डिग्री गिर गया, जबकि न्यूनतम तापमान सात डिग्री बढ़ गया। अधिकतम तामपान 17.0 और न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस रहा। कोहरे के कारण सुबह काफी देर तक सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। दोपहर बाद चटख धूप खिली मगर ठंडी हवा के कारण राहत नहीं मिली। शाम को ठंडी हवाओं ने ठंड में इजाफा किया। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र की मानें तो पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम बदलने से ठंड बढ़ी है। मैदानी क्षेत्रों में विशेषकर ऊधमसिंह नगर एवं हरिद्वार में अगले 72 घंटों में कोहरा छाए रहने की संभावना है, जबकि पर्वतीय क्षेत्रों में सुबह के समय पाला पड़ेगा।
विज्ञापन


24 घंटों में छह डिग्री लुढ़का पारा, पश्चिमी विक्षोभ के कारण आया बदलाव
अगले 72 घंटों तक मैदानी क्षेत्र में कोहरा पड़ने और पर्वतीय क्षेत्र में पाला गिरने के आसार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed