फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   एमबीपीजी कालेज की छात्रा को छात्र कर रहा ब्लैकमेल

एमबीपीजी कालेज की छात्रा को छात्र कर रहा ब्लैकमेल

Wed, 29 Nov 2017 01:58 AM IST
Updated Wed, 29 Nov 2017 01:58 AM IST
विज्ञापन
एमबीपीजी कालेज की छात्रा को छात्र कर रहा ब्लैकमेल
हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज की एक छात्रा का परिचय पत्र परिसर में क्या गिरा उसका जीना मुहाल हो गया है। परिचय पत्र एक सिरफिरे छात्र के हाथ लग गया। वह परिचय पत्र लेने के लिए छात्रा को एक हजार रुपये लेकर अकेले हल्दूचौड़ आने को कह रहा है। छात्रा ने मंगलवार को शिकायत कॉलेज परिसर में लगी पुलिस की पेटिका में भी डाली लेकिन पेटिका टूटी होने के कारण शिकायत पुलिस तक नहीं पहुंच पाई। उसे कोई निकाल ले गया। छात्रा परेशान है। उसने कॉलेज प्रशासन से गुहार लगाई है।
विज्ञापन

एमबीपीजी कॉलेज में बीए तृतीय सेमेस्टर की एक छात्रा का 27 नवंबर को कॉलेज परिसर में परिचय पत्र गिर गया था। इसमें आधार कार्ड, फोटो और छह सौ रुपये भी थे। शाम को एक अनजान नंबर से उसके मोबाइल पर फोन आया। फोन मां ने उठाया लेकिन कॉल करने वाले ने कहा कि क्या उनकी बेटी का परिचय पत्र गिरा है तो बात कराओ। महिला ने अपनी बेटी से बात कराई तो आरोप है कि फोन करने वाला धमकी देने लगा। छात्रा ने कहा कि परिचय पत्र में छह सौ रुपये भी थे। उल्टे उससे एक हजार रुपये क्यों मांग रहे हो। छात्रा ने दोबारा फोन किया तब भी उसने वही बात दोहराई।
विज्ञापन

मंगलवार को कॉलेज पहुंची छात्रा ने इस बारे में मुख्य कार्यालय में प्रशासनिक अधिकारी सुरेंद्र सिंह रौतेला बबली और अन्य कर्मचारियों को बताया। प्रशासनिक अधिकारी ने बताया कि छात्रा द्वारा बताए गए मोबाइल फोन नंबर 9917605680 पर कॉल की गई तो छात्र ने वही पुराना उत्तर दिया कि एक हजार लिए बगैर वह परिचय पत्र नहीं देगा। इसके बाद कर्मचारियों के सुझाव पर छात्रा ने कॉलेज परिसर में लगी पुलिस पेटिका में शिकायत डाल दी। छात्रा को उम्मीद थी कि पुलिस उसकी शिकायत पर कार्रवाई करेगी। इधर, पुलिस तक छात्रा की शिकायत पहुंचती कि कोई शरारती तत्व पेटिका से निकाल ले गया। कॉलेज कर्मचारियों ने शाम करीब चार बजे पेटिका को देखा तो खाली थी। प्रशासनिक अधिकारी रौतेला ने बताया कि मोबाइल फोन मिलाने पर ट्रूकॉलर पर युवक का नाम अमित आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एमबीपीजी कॉलेज में छात्रा का परिचय पत्र गिरा तो फोन पर ब्लैकमेल करने लगा छात्र
कॉलेज परिसर में टूटी हुई पुलिस शिकायत पेटिका से निकाल ले गया कोई शिकायत
हां, मैंने एक छात्रा के हाथ से छीना था

प्रशासनिक अधिकारी सुरेंद्र सिंह रौतेला बबली ने जब युवक से पूछा कि उसे परिचय पत्र कहां मिला तो उसने बताया कि एक छात्रा इसे जमा करने मुख्य कार्यालय में जा रही थी। मैंने उससे कहा कि लाउडस्पीकर से सूचना प्रसारित करा दूंगा।


सीसीटीवी क्यों नहीं खंगाले
छात्रा दिनभर परेशान रही मगर कॉलेज प्रशासन ने छात्रा को शिकायत पेटिका का सुझाव देकर कुछ नहीं किया। सीसीटीवी फुटेज नहीं खंगाले। यदि ऐसा होता तो छात्र पकड़ में आ सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed