{"_id":"5a1475464f1c1b6e468b5918","slug":"11511290182-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाइसेंस शुल्क के नाम पर उत्पीड़न का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाइसेंस शुल्क के नाम पर उत्पीड़न का आरोप
Updated Wed, 22 Nov 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खटीमा। ई रिक्शा चालकों ने विधायक पुष्कर सिंह धामी का घेराव कर लाइसेंस शुक्ल के नाम पर उत्पीड़न का मामला उठाया। विधायक धामी ने एआरटीओ आरपी राठौर को ई रिक्शा चालकों की समस्या से अवगत कराया। ई रिक्शा एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेंद्र शुक्ला के नेतृत्व में दर्जनों ई रिक्शा चालकों ने विधायक धामी का लोनिवि विश्राम गृह में घेराव किया।
ई रिक्शा चालकों का आरोप था कि सभी जगह नगर पालिका 330 रुपये लाइसेंस शुल्क ले रही है, लेकिन उनसे यहां 550 रुपये ठेकेदार द्वारा वसूला जा रहा है। इसी तरह परिवहन विभाग का लाइसेंस 350 की जगह 2400 रुपये का बनाया जा रहा है। उन्होंने विधायक से परिवहन विभाग लाइसेंस शुल्क, ई रिक्शा पंजीकरण शुल्क सहित सभी खर्च अखबार द्वारा सार्वजनिक कराए जाने की मांग की। इस दौरान राशिद खान, बलवीर, जाकिर, प्रेम, शिव सिंह, अखिलेश, रवि राठौर, फईम आदि थे।