फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   राज्य गठन के बाद मिनी नेशनल चैँपियनशिप में प्रदेश को पहला पदक

राज्य गठन के बाद मिनी नेशनल चैँपियनशिप में प्रदेश को पहला पदक

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Apr 2019 02:31 AM IST
विज्ञापन
राज्य गठन के बाद मिनी नेशनल चैँपियनशिप में प्रदेश को पहला पदक
हल्द्वानी। राज्य गठन के बाद उत्तराखंड की वॉलीबाल टीम को मिनी नेशनल चैंपियनशिप में पहली बार पदक मिला है। अंडर-14 नेशनल प्रतियोगिता में प्रदेश की टीम ने कांस्य पदक जीता है। टीम ने प्रतियोगिता में तीसरा स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन

अंडर-14 वॉलीबाल नेशनल चैंपियनशिप 21 से 26 अप्रैल तक महाराष्ट्र के साईं धाम में हुई। इसमें उत्तराखंड समेत देश की 22 राज्यों की टीम ने हिस्सा लिया। उत्तराखंड की टीम ने पहले मैच में मध्य प्रदेश को 3-0, दूसरे मैच में महाराष्ट्र को 3-0, तीसरे मैच में राजस्थान को 3-1, चौथे मैच में जम्मू कश्मीर को 3-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। तीसरे स्थान के लिए हुए मैच में टीम ने कर्नाटक को 3-0 से हराया। दरअसल, एसोसिएशन के विवाद के बाद प्रदेश की टीम तीन साल तक किसी भी राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में नहीं भेजी गई थी। इस पर ओलंपिक संघ ने वॉलीबाल एसोसिएशन से जिम्मेदारी लेकर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन को सौंप दी। ओलंपिक संघ ने प्रतियोगिता में टीम भेजी थी। उत्तराखंड के ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव डॉ. डीके सिंह ने टीम की सफलता पर खिलाड़ियों, मुख्य चयनकर्ता मिथिलेश सिंह, सदस्यों जेएस रौतेला, बसंत तिवारी, सुरेश कुमार, हीरालाल सागर, लक्ष्मण सिंह, सुनील पाठक, टीम ऑफिशियल राजेश पांडेय, आंचल, अंजू बिष्ट, शिल्पी बावा को बधाई दी।
विज्ञापन


राज्य गठन के बाद मिनी नेशनल में प्रदेश को पहला पदक
वॉलीबाल चैंपियनशिप में टीम ने जीता कांस्य
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed