फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   गिनती हल्द्वानी व रुद्रपुर में, घोषणा ऊधमसिंह नगर से

गिनती हल्द्वानी व रुद्रपुर में, घोषणा ऊधमसिंह नगर से

Sat, 06 Apr 2019 02:14 AM IST
madan singh Madan Singh
Updated Sat, 06 Apr 2019 02:14 AM IST
विज्ञापन
गिनती हल्द्वानी व रुद्रपुर में, घोषणा ऊधमसिंह नगर से
evm - फोटो : ANI
हल्द्वानी। जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर एमबीपीजी कॉलेज परिसर में मतदान प्रक्रिया पूरी कराने के साथ साथ मतगणना को लेकर भी तैयारियां चल रही हैं। नैनीताल जिले की पांच विधानसभा क्षेत्रों के वोटों की गिनती एमबी डिग्री कॉलेज में होगी जबकि रामनगर विधानसभा क्षेत्र के वोटों की गिनती एमबी इंटर कॉलेज परिसर में की जाएगी। ऊधमसिंह नगर जिले के वोट रुद्रपुर में गिने जाएंगे।
विज्ञापन

अपर जिला निर्वाचन अधिकारी/सीडीओ विनीत कुमार के मुताबिक जिले में कुल 943 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। इनमें लालकुआं विधानसभा क्षेत्र में 140, भीमताल में 152, नैनीताल में 153, हल्द्वानी में 168, कालाढूंगी में 189, रामनगर में 141 पोलिंग बूथ शामिल हैं। उन्होंने बताया कि चूंकि रामनगर विधानसभा क्षेत्र गढ़वाल संसदीय क्षेत्र में शामिल है, लिहाजा इस विधानसभा क्षेत्र के मतों की गिनती एमबी इंटर कॉलेज परिसर में होगा जबकि अन्य विधानसभा क्षेत्रों के वोटों को गिनने का काम एमबीपीजी कॉलेज में होगा। इसके लिए विधानसभा क्षेत्रवार काउंटर लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि पोस्टल बैलेट पेपर गिनने का काम नैनीताल और ऊधमसिंह नगर दोनों जिलों में होगा। नैनीताल जिले के मतों की गिनती पूरी होने के बाद इसकी जानकारी ऊधमसिंह नगर के जिला निर्वाचन अधिकारी को भेजी जाएगी। परिणाम की घोषणा ऊधमसिंह नगर से होगी।
विज्ञापन


गिनती हल्द्वानी, रुद्रपुर में, घोषणा ऊधमसिंह नगर से
एबी इंटर कॉलेज में गिने जाएंगे रामनगर ब्लॉक के वोट
डिग्री कॉलेज में होगी शेष ब्लॉकों की मतगणना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed