{"_id":"5c856866bdec22145e4809eb","slug":"111552246886-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहली बार टनकपुर से दिल्ली के लिए दौड़ी ऊना एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहली बार टनकपुर से दिल्ली के लिए दौड़ी ऊना एक्सप्रेस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। टनकपुर से वाया दिल्ली हिमाचल के ऊना तक जाने वाली ऊना (नांगलडैम) एक्सप्रेस का संचालन टनकपुर से रविवार को शुरू हो गया। वहां केंद्रीय कपड़ा मंत्री अजय टम्टा और विधायक कैलाश गहतोड़ी ने हरी झंडी दिखाई। इसके अलावा पीलीभीत जंक्शन पर वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने उद्घाटन किया।
नई समय सारिणी के मुताबिक ट्रेन (14555) सुबह 9:55 पर टनकपुर से चलकर 11.30 बजे पीलीभीत जंक्शन, 12.38 बजे भोजीपुरा होते हुए 14.10 बजे बरेली जंक्शन पहुंचेगी। यहां पांच मिनट के ठहराव के बाद दिल्ली को रवाना हो जाएगी। वहां से 21.45 बजे पहुंचकर करीब 55 मिनट बाद ऊना (हिमाचल) के लिए रवाना होगी। वापसी में यह ट्रेन (14556) बरेली जंक्शन 12.45 बजे पहुंचेगी। इसके टनकपुर पहुंचने का समय 17.00 बजे है।