{"_id":"5c059290bdec224162108bab","slug":"111543869072-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूएएन नंबर बैंक खाता और आधार से लिंक कराना जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूएएन नंबर बैंक खाता और आधार से लिंक कराना जरूरी
Updated Tue, 04 Dec 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
Aadhar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। यदि आपका पीएफ जमा होता है तो यह खबर आपके लिए काम की है। अगर आपके ईपीएफ का यूएएन नंबर बैंक खाते और आधार से लिंक नहीं है तो आप ऑनलाइन दावा नहीं कर सकते हैं। जबकि भविष्य में ईपीएफ सभी किस्म के दावे ऑनलाइन ही स्वीकार करने की बात कर रहा है।
ईपीएफ दफ्तर में 1.87 लाख से ज्यादा सदस्य हैं। इन सभी का यूनिवर्सल एकाउंट नंबर (यूएएन) का बैंक खाता और आधार कार्ड से लिंक होना जरूरी है। इसके बाद भी 50 फीसदी से ज्यादा सदस्यों के आधार, बैंक खाते लिंक नहीं है। इस वजह से ये ऑनलाइन क्लेम करते हैं तो दावा नहीं होता है। अब ईपीएफ विभाग भी यूएएन को बैंक, आधार से लिंक कराने के लिए अभियान चला रहा है। क्षेत्रीय आयुक्त आशीष कुमार ने बताया कि निरीक्षकों को निर्देश दिए हैं कि कंपनियों में जाकर नियोक्ताओं को कर्मियों के यूएएन को आधार और बैंक से लिंक कराए। वहीं दफ्तर में आने वाले कर्मियों को भी इस बाबत निर्देशित किया जा रहा है।
आप भी कर सकते हैं यूएएन को बैंक खाते और आधार से लिंक
unifiedportal-mem.epfindia.gov.in/memberinterface पर जाए
= uan व पासवर्ड से लाग इन करें
= लाग इन के बाद कई टैब दिखाई देंगी इनमें manageaccount पर क्लक करें
= kyc वकल्प चुनें, फिर आधार, बैंक पासबुक, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन नंबर, राशन कार्ड आदि भरकर सेव पर क्लिक करें
= ऐसा करते ही ये सूचनाएं खुद ब खुद वेरिफिकेशन के लिए नियोक्ता के पोर्टल पर चली जाएंगी। नियोक्ता के एप्रूवल के बाद ही kyc स्वीकार हो जाएगी।
= नियोक्ता भी पोर्टल पर जाकर इसी तरह सदस्य का kyc कर सकता है।
31 दिसंबर तक 80 फीसदी लिंक करने का है लक्ष्य
हल्द्वानी। केंद्र ने पीएफ को निर्देश दिए हैं कि सभी सदस्यों के यूएएन को बैंक खाते, और आधार से लिंक किया जाए। इस बाबत शासन ने 31 दिसंबर तक 80 फीसदी यूएएन को लिंक करने का लक्ष्य भी दिया गया है। इसे लेकर ईपीएफओ ने तैयारियां तेज कर दी हैं।
विज्ञापन
लिंक नहीं होने पर नहीं कर सकेंगे ऑन लाइन आवेदन