फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   विद्यार्थियों के हित में कार्य करें शिक्षक

विद्यार्थियों के हित में कार्य करें शिक्षक

Mon, 06 Aug 2018 02:04 AM IST
Updated Mon, 06 Aug 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
विद्यार्थियों के हित में कार्य करें शिक्षक
हल्द्वानी। उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ जिला इकाई का द्विवार्षिक अधिवेशन में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। पीसी जोशी अध्यक्ष और शैलेंद्र चौधरी जिला महामंत्री चुने गए।
विज्ञापन

एचएन इंटर कालेज में हुए अधिवेशन का उद्घाटन मुख्य अतिथि नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश ने किया। उन्होंने शिक्षकों का आह्वान किया कि वे शिक्षा के उन्नयन और विद्यार्थियों के हित में कार्य करें। शिक्षक अपनी समस्याओं के निराकरण और मांगों के लिए संघ के माध्यम से संगठित होकर संघर्ष करें। उन्होंने शिक्षकों के प्रति सरकार की दमनकारी नीति की आलोचना करते हुए सदन में प्रश्न पूछने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि अपर जिलाधिकारी हरबीर सिंह ने कहा कि शिक्षक का स्थान समाज में गरिमापूर्ण है। छात्राओं ने मोहिता कांडपाल के निर्देशन में सरस्वती वंदना और देशभक्ति गीत पेश किए। एचएन इंटर कालेज के प्रधानाचार्य बीएस सामंत ने अतिथियों का स्वागत किया। प्रदेश न्याय समिति अध्यक्ष हरीश उप्रेती ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। संचालन बिपिन चंद्र पांडे ने किया। चुनाव अधिकारी अजय शंकर कौशिक और पर्यवेक्षक एलडी पंतोला की देखरेख में जिला कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


नव निर्वाचित कार्यकारिणी
पीसी जोशी अध्यक्ष, कमल जोशी वरिष्ठ उपाध्यक्ष, शैलेंद्र चौधरी जिला महामंत्री, हरजीत कौर कोषाध्यक्ष, भगत नेगी जिला संगठन मंत्री, पूनम दूहन और सुनीता भट्ट महिला उपाध्यक्ष, केके फुलेरा कनिष्ठ उपाध्यक्ष, डॉ. आर्या जिला कार्यकारिणी सदस्य चुने गए।


ये रहे मौजूद
चंद्र राम पार्की, गीतांजलि नौटियाल, हेमा तिवारी, रश्मि राज खेड़ा, यामिनी फोनिया, डॉ. टीसी परगाई, बलराम प्रसाद, ऊधमसिंह नगर जिलाध्यक्ष स्वतंत्र मिश्रा, सीता शर्मा, बीएस मेहता, जीबी पंत, जिला संरक्षक राकेश जोशी, प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य डीके पंत, राजकीय शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष गोकुल मर्तोलिया, जिला उपाध्यक्ष हेम चंद्र त्रिपाठी, नरेंद्र कुमार जोशी, पीयूष पांडे, विश्वेश पांडे, मनीष साह आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed