{"_id":"5ab95e164f1c1b8c778b7eea","slug":"111522097686-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकाए में काट दी स्ट्रीट लाइट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकाए में काट दी स्ट्रीट लाइट
Updated Tue, 27 Mar 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। ऊर्जा निगम के अधिकारी सोमवार को दिन में तो हरकत में दिखे और मगर शाम को मेयर के आग्रह पर उनका दिल पसीज गया। दिन में 90 लाख रुपये बकाया होने पर नगर निगम की स्ट्रीट लाइट का कनेक्शन काट दिया गया। प्रभागीय वनाधिकारी शीशमबाग जेल रोड को भी एक लाख 28 हजार रुपये बकाया जमा करना महंगा पड़ा। यहां भी कनेक्शन काटकर सप्लाई ठप कर दी गई।
बकाए के बाद भी धड़ल्ले से बिजली जला रहे विभागों की खबर अमर उजाला ने रविवार के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित की थी। नगर निगम पर स्ट्रीट लाइट का 90 लाख रुपये का बकाया था। जबकि मेयर कार्यालय पर 45 हजार रुपये का बकाया है। सत्ता और मेयर एक ही पार्टी का होने के कारण बिजली विभाग के अधिकारी भी हाथ डालने से बच रहे थे जबकि छोटे बकाएदारों के कनेक्शन काटे जा रहे थे। अधिशासी अभियंता डीके जोशी ने बताया कि स्ट्रीट लाइट का कनेक्शन काट दिया गया था लेकिन जनता की परेशानी को देखते हुए रात में कनेक्शन जोड़ दिया गया।