फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   ऑनलाइन मानचित्र अनुमोदन प्रक्रिया के सरलीकरण की मांग

ऑनलाइन मानचित्र अनुमोदन प्रक्रिया के सरलीकरण की मांग

Fri, 23 Mar 2018 01:52 AM IST
Updated Fri, 23 Mar 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
ऑनलाइन मानचित्र अनुमोदन प्रक्रिया के सरलीकरण की मांग
हल्द्वानी। इंजीनियर्स मानचित्रकार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने नगर मजिस्ट्रेट के माध्यम से शहरी एवं आवास मंत्री को ज्ञापन भेजा। इसमें ऑनलाइन मानचित्र अनुमोदन प्रणाली के सरलीकरण की मांग की गई है। एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेंद्र वर्मा आदि पदाधिकारियों का कहना है कि जिला विकास प्राधिकरणों में ऑनलाइन मानचित्र अनुमोदन की प्रक्रिया प्री डीसीआर प्लगइन है, जिसका प्रयोग कैड आधारित सॉफ्टवेयर में किया जाता है। कंपनी विशेष का उक्त सॉफ्टवेयर दो लाख रुपये का है। इसके सालाना नवीनीकरण में 50 हजार रुपये खर्च होते हैं जबकि अन्य कंपनियों के कैड आधारित साफ्टवेयर इससे कम कीमत के हैं। उन्होंने प्री डीसीआर के वर्तमान स्वरूप से होने वाली दिक्कतों के हल के लिए अनुमोदन प्रणाली के सरलीकरण की मांग की। ज्ञापन देने वालों में चंद्र दत्त पाठक, एनडी भट्ट, पूरन सिजवाली, एम अहमद, मोहन चंद्र पाठक, पूरन चंद्र पंत, महिपाल सिंह अधिकारी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed