{"_id":"5a25a84d4f1c1bc8678bfa4d","slug":"111512417357-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घटिया ओवरहेड टैंक बनाने वालों पर हो एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घटिया ओवरहेड टैंक बनाने वालों पर हो एफआईआर
Updated Tue, 05 Dec 2017 02:09 AM IST
विज्ञापन
कार्रवाई की मांग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। उत्तराखंड क्रांति दल ने एशियन विकास बैंक के भ्रष्टाचार के ओवरहेड टैंकों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। ओवरहेड टैंकों में अफसरों की मिली भगत से घटिया निर्माण सामग्री का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। उक्रांद ने इस घोटाले के दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
सोमवार को युवा प्रकोष्ठ के केंद्रीय अध्यक्ष सुशील उनियाल के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ता कोतवाली पहुंचे। यहां उन्होंने कोतवाल केआर पांडे को तहरीर सौंपकर कहा कि एशियन विकास बैंक से वित्त पोषित योजना के तहत मैसर्स ओपी गप्ता कांट्रैक्टर्स प्रा.लि. आगरा से अनुबंध हुआ। ठेकेदार को दो साल में 17 ओवरहेड टैंकों का निर्माण करना था। इस निर्माण में घोर लापरवाही बरती गई। टैंकों के निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया। इस बाबत शासन के निर्देशानुसार एक जांच कमेटी ने भी ओवरहेड टैंकों की जांच की तो पाया कि घटिया निर्माण सामग्री उपयोग की गई है। साथ ही इसमें कई सरकारी अफसरों और कर्मचारियों की संलिप्तता भी पाई गई। इससे टैंकों के आसपास रहने वालों पर भी खतरा बना हुआ है। इस दौरान दिनेश चंद्र भट्ट, भुवन चंद्र जोशी, प्रताप सिंह, दीवान सिंह, काजल, रवि बाल्मीकि, मुकेश पांडे, उस्मान सैफी, दिनेश नौटियाल आदि मौजूद थे।