फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   एमबी कॉलेज में 10 सितंबर से बिना ड्रेस के प्रवेश नहीं

एमबी कॉलेज में 10 सितंबर से बिना ड्रेस के प्रवेश नहीं

Thu, 24 Aug 2017 02:48 AM IST
Updated Thu, 24 Aug 2017 02:48 AM IST
विज्ञापन
एमबी कॉलेज में 10 सितंबर से बिना ड्रेस के प्रवेश नहीं
हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में 10 सितंबर से बिना ड्रेस के किसी भी विद्यार्थी को प्रवेश नहीं मिलेगा। इसके अलावा सभी विद्यार्थियों को अब अपना परिचय पत्र गले पर लटकाकर आना होगा। इस संबंध में कालेज प्रशासन ने नोटिस भी जारी किया है।
विज्ञापन

एमबीपीजी कॉलेज में अभी स्नातक पहले सेमेस्टर के अलावा परास्नातक विषयों में प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. जगदीश प्रसाद ने बताया कि स्नातक पहले सेमेस्टर में प्रवेश प्रक्रिया 25 अगस्त को हर हाल में समाप्त कर दी जाएगी। बीए, बीकॉम और बीएससी पहले सेमेस्टर में प्रवेश शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 25 अगस्त निर्धारित है। इसके बाद किसी भी विद्यार्थी का प्रवेश शुल्क जमा नहीं होगा। उन्होंने बताया कि स्नातक पहले सेमेस्टर में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को 25 अगस्त से 15 दिन का समय ड्रेस बनाने के लिए दिया जाएगा। इसके बाद किसी भी छात्र को बिना ड्रेस के महाविद्यालय में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। प्राचार्य ने बताया कि इस सत्र से कालेज प्रशासन ने परिचयपत्र का स्वरूप भी बदल दिया है। इस बार विद्यार्थियों को पर्स में जुड़ा परिचय पत्र देने के बजाय गले पर लटकाने वाला परिचय पत्र बनाया गया है। इस परिचय पत्र पर प्रवेश शुल्क जमा करने की रसीद का नंबर समेत छात्र से संबंधित अन्य जानकारियां भी अंकित होंगी।
विज्ञापन


बेतालघाट डिग्री कालेज में ड्रेस में आईं छात्राएं
राजकीय महाविद्यालय बेतालघाट में बुधवार से छात्र-छात्राओं के लिए ड्रेस कोड लागू कर दिया गया। प्राचार्य डॉ. कमल जोशी ने बताया शासन के निर्देशानुसार नए शैक्षणिक सत्र से ड्रेस कोड लागू किया गया है। बुधवार को बीए प्रथम सेमेस्टर एवं तृतीय सेमेस्टर की कक्षाओं में छात्र-छात्राएं ड्रेस में पहुंचे। उन्होंने बताया कि स्नातक प्रथम सेमेस्टर में 92 छात्रों के प्रवेश हुए हैं जिनमें से 77 विद्यार्थियों ने प्रवेश शुल्क जमा किया है। इस अवसर पर हिंदी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. अधीर कुमार, डॉ. ममता अधिकारी, डॉ. भुवन मठपाल, डॉ. किरण बाला, डॉ. तरुण कुमार, अनिल और मुकेश आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed