{"_id":"599df02a4f1c1bf61a8b45c9","slug":"111503522858-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खराब चावल भेजने वाले 71 मिलों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खराब चावल भेजने वाले 71 मिलों को नोटिस
Updated Thu, 24 Aug 2017 02:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। भारी दबाव के बीच खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग की ओर से बुधवार को अधोमानक चावल देने वाली 71 चावल मिलों की दूसरी सूची उपलब्ध करा दी गई है। इस सूची में नैनीताल जिले की 26 और ऊधमसिंह नगर की 45 चावल मिलें शामिल हैं। विभाग से इन सभी मिलों को नोटिस भी भेजा है। नोटिस में तीन कार्यदिवस में मानक के अनुसार चावल उपलब्ध कराने को कहा गया है।
अमर उजाला ने अधोमानक चावल देने वाली मिलों को बचाने और इन मिलों की सूची उपलब्ध नहीं कराने की खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। बुधवार को संभागीय खाद्य नियंत्रक की ओर से छंटाई को बनाई गई टीम ने बुधवार को मंडी स्थित स्टेट पूल के गोदाम में जाचं पूरी की है। टीम ने 39 चट्टों में से खराब चट्टों की जांच की। वहीं जांच में 26 नमूने फेल मिले थे। जांच के दौरान इन चट्टों में 71 चावल मिलों का अधोमानक चावल पाया गया था। जांच टीम के अधिकारी ने अधोमानक चावलों की आपूर्ति देने वाली सभी मिलों को नोटिस जारी किए हैं। अधिकांश चावल मिल मालिकों ने नोटिस प्राप्त कर लिए हैं। नोटिस मिलने के बाद तीन कार्यदिवस में इनसे मानक के अनुरूप चावल उपलब्ध कराने को कहा गया है। चावल उपलब्ध नहीं कराने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
चावल मिलों की तहसील वार संख्या
ऊधम सिंह नगर
रुद्रपुर - 1
लालपुर - 7
बाजपुर - 9
सितारगंज - 18
खटीमा - 3
नानकमत्ता - 7
जनपद नैनीताल
हल्द्वानी - 9
नैनीताल - 17