{"_id":"597cc20b4f1c1b4c4e8b4709","slug":"111501348363-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैक्सी यूनियन अध्यक्ष पद पर शंकर ठाकुर का निर्विरोध चयन तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टैक्सी यूनियन अध्यक्ष पद पर शंकर ठाकुर का निर्विरोध चयन तय
Updated Sat, 29 Jul 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। केमू स्टेशन स्थित टैक्सी यूनियन मालिक-चालक सेवा समिति के चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। दो अगस्त को होने वाले मतदान के लिए नामांकन प्रक्रिया संपन्न कराई गई। अध्यक्ष पद पूर्व अध्यक्ष शंकर ठाकुर का निर्विरोध चुना जाना तय है। इस पद पर केवल एक नामांकन हुआ है। सचिव और कोषाध्यक्ष पद पर भी एक-एक नामांकन हुआ है, जबकि उपाध्यक्ष पद पर तीन और उपसचिव पद पर दो लोगों ने नामांकन कराए हैं। कल 30 जुलाई को नाम वापसी होगी।
यूनियन के मुख्य संयोजक छावनी परिषद उपाध्यक्ष मोहन नेेगी, चुनाव अधिकारी सत्येंद्र सिंह की देखरेख में यहां नामांकन प्रक्रिया संपन्न हुई। उपाध्यक्ष पद के लिए महेंद्र सिंह नेगी, रमेश चंद्र पडलिया, दिनेश कुमार ने नामांकन कराया है। इसके लिए उपसचिव पद के लिए हेमंत कुमार, राजेश जीना ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं, जबकि कोषाध्यक्ष पद पर पूर्व कोषाध्यक्ष देवेंद्र कुमार तिवारी, सचिव पद पर सुरेंद्र असवाल ने ही नामांकन कराए हैं, दोनों पदाधिकारियों का भी निर्विरोध चयन होगा।