फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   ट्यूशन के लिए जबरन भेजा तो नाराज होकर देहरादून चला गया छात्र

ट्यूशन के लिए जबरन भेजा तो नाराज होकर देहरादून चला गया छात्र

Wed, 19 Jul 2017 02:31 AM IST
Updated Wed, 19 Jul 2017 02:31 AM IST
विज्ञापन
ट्यूशन के लिए जबरन भेजा तो नाराज होकर देहरादून चला गया छात्र
रामनगर (नैनीताल)। कानिया निवासी 14 वर्षीय नौंवी के छात्र आदित्य ने खुद ही अपने अपहरण की झूठी कहानी गढ़ी थी। वह घर से ही नाराज होकर मामा के घर देहरादून चला गया था। पुलिस ने मंगलवार को कोतवाली बुलाकर उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पूछताछ में छात्र पुलिस को गुमराह करता रहा, लेकिन तलाशी में उसकी जेब से रोडवेज का टिकट निकलने पर उसने असल कहानी बताई।
विज्ञापन

कोतवाल विक्रम राठौर ने बताया कि नौंवी में पढ़ने वाले 14 वर्षीय आदित्य कुमार पांडेय के पिता ने सोमवार को तहरीर देकर अपहरण की बात कही थी। आदित्य के दादा दिनेश चंद्र पांडेय के मोबाइल पर अपहरण होने की सूचना आई थी। सोमवार देर रात ही रामनगर पुलिस ने सर्विलांस की मदद से देहरादून से छात्र को बरामद कर लिया था।
विज्ञापन

राठौर ने बताया कि आदित्य ट्यूशन न जाकर भवानीगंज से प्राइवेट बस में काशीपुर तक गया, वहां से वह नजीमाबाद रोडवेज की बस में बैठकर देहरादून चल दिया। उन्होंने बताया कि वह तीन दिन से ट्यूशन नहीं जा रहा था। सोमवार को उसे जबरन ट्यूशन भेजा गया। इससे नाराज होकर वह देहरादून अपने मामा के वहां चला गया था। मुक्मपुर रेलवे फाटक पर वह उतर गया और मामा का घर भूलने पर पास के ही पंत रेस्टोरेंट में बैठ गया और डर भी गया। बार-बार फोन करने के बावजूद कुछ बोल नहीं पा रहा था। तब तक पुलिस ने लोकेशन पता कर ली थी। उधर, आदित्य ने ढाबे वाले से अपने पापा को फोन कराकर अपनी लोकेशन बताई। इस पर आदित्य के पापा ने उसके मामा को वहां भेजकर अपने सुपुर्दगी में ले लिया। पुलिस वहां मौके पर पहुंची और वहां से ले गई। मंगलवार को उसे परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। आदित्य के पास टिकट के अलावा मोबाइल, बस के टिकट के साथ 25 सौ रुपये नकद भी मिले। रुपये हमेशा मोबाइल कवर में रहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी तो मेरा यह पहला प्रयोग है
14 वर्षीय छात्र आदित्य कुमार पांडेय को जब कोतवाली लाया गया, तो उसके चेहरे पर कतई पछतावा नहीं था। यहां तक कि उसने कई मीडियाकर्मिंयो को भी हड़का दिया कि ये पूछताछ करते समय कैसे आ गए, कैसे मेरी फोटो ले रहे हैं। जब उससे पूछा गया कि वह क्यों गया था तो बोला कि जब तुम्हारे को कोई बंदूक लगाएगा तो तुम क्या करोगे। उसने कहा कि मेरी फोटो आपको कहां से मिल गई, तो उसके दादा ने बताया कि मीडियाकर्मी कहीं से भी फोटो निकाल लेते हैं। फिर उसने मीडियाकर्मी से ही पूछ लिया कि मेरा पता कैसे लगा। उसको बताया गया कि तुम्हारे मोबाइल को सर्विलांस में लगाया गया था। इस पर वह तपाक से बोला- यह मेरा पहला प्रयोग है। काफी अच्छा लगा। अब तो मैं मोबाइल ही बंद कर दूूंगा। तब कहां से पकड़ोगे। यह कहकर वह परिजनों के साथ घर को चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed