{"_id":"67b64200b4f2af1da902be08","slug":"11-under-81-police-act-challan-of-rs-5500-haldwani-news-c-8-1-hld1044-515344-2025-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: 11 पर 81 पुलिस एक्ट, 5500 का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: 11 पर 81 पुलिस एक्ट, 5500 का चालान
Thu, 20 Feb 2025 02:11 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Thu, 20 Feb 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
संदिग्धों से पूछताछ करती पुलिस। सौं मीडिया सेल
हल्द्वानी। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद एसपी सिटी प्रकाश चंद्र चार थानों की फोर्स लेकर ऑपरेशन रोमियो के तहत काठगोदाम क्षेत्र की सड़कों पर उतरे। सड़क पर शराब पीकर हुड़दंग और राहगीरों के साथ दुर्व्यवहार और बेटियों व महिलाओं पर फब्तियां कसने वालों पर नकेल भी कसी। 11 संदिग्धों का 81 पुलिस एक्ट में चालान कर 5500 रुपये जमा कराए।
सीओ नितिन लोहनी के साथ ही हल्द्वानी कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव ठंडी सड़क पर पहुंचे। यहां से रेलवे स्टेशन काठगोदाम, नारीमन, हैड़ाखान क्षेत्र का जायजा लिया। रास्ते पर कई लोग सड़क किनारे गाड़ी खड़ी कर शराब पीते मिले। कुछ रोमियो भी मिले। अभियान चलाकर महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करने वाले, सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर हुड़दंग करने वाले, बिना कारण मोटर साइकिल से चलते हुए हो हल्ला करने वाले 250 लोगों की चेकिंग की गई। टीम में एसओ मुखानी विजय मेहता, एसओ बनभूलपुरा नीरज भाकुनी, एसओ काठगोदाम दीपक बिष्ट भी शामिल रहे।