फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   1050 people given double toll

1050 वाहन स्वामियों ने भरा दोगुना टोल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Feb 2021 12:56 AM IST
विज्ञापन
1050 people given double toll
देवरिया में बने टोल पर लगा कैश लेन बंद का नोटिस - फोटो : KITCHHA
किच्छा। नगर के रुद्रपुर रोड पर बने टोल प्लाजा पर सोमवार-मंगलवार की मध्यरात्रि से कैश लेन समाप्त कर दी गई। बिना फास्टैग के आने वाले 1050 चारपहिया वाहन स्वामियों को मंगलवार देर शाम तक दोगुना टोल भरना पड़ा। जबकि 450 वाहन स्वामियों ने नए फास्टैग लगवाए हैं। इधर टोल प्रबंधक राहुल शर्मा के अनुसार लगभग 80 फीसदी चारपहिया वाहन स्वामी अपने-अपने वाहन को फास्टैग से लेस कर चुके हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को टोल प्लाजा पर वाहनों की कतारें नही लगीं। जैसा कि अनुमान था कि बिना फास्टटैग के आने वाले वाहनों की कतारें लगेंगी लेकिन यह गलत साबित हुआ। इधर टोल पर किसी भी वाहन को निकलने में कोई समस्या नहीं आई। डिजिटल गेट आटोमैटिक तरीके से स्वयं ही वाहन आने पर उठ खड़े होते थे।
विज्ञापन

टोल गेट पर प्रबंधक राहुल शर्मा ने बताया कि हालांकि टोल पर बिना फास्टैग के आने वाले वाहनों की कतारें नहीं लगीं लेकिन कतार न लगने के बावजूद भी सोमवार-मंगलवार की रात 12 बजे से मंगलवार शाम तक 1050 लोगों ने दोगुना टोल भरा और 450 लोगों ने नए फास्टैग लगवाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने वाहन स्वामियों से अपील की कि टोल पार करने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के नियमों के अनुसार अपने वाहन पर फास्टैग लगवाएं, जिससे टोल पार करते समय आने वाली असुविधा से बच सकें।

संपर्क मार्गों से रुद्रपुर गए चारपहिया वाहन
किच्छा। ग्रामीण क्षेत्रों से मिली जानकारी के अनुसार टोल पर फास्टटैग अनिवार्य होने के पहले दिन बड़ी संख्या में चारपहिया वाहन ग्रामीण रास्तों से होते हुए रुद्रपुर की ओर निकले। बता दें कि रुद्रपुर की ओर जाने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों के कई संपर्क मार्ग हैं। आजादनगर निवासी अमित कालरा ने बताया कि मंगलवार दिन भर संपर्क मार्ग से कई वाहन निकले। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूली बच्चों को दुर्घटना से बचाने के लिए ग्रामीण क्षेत्र से डंपर आदि निकलने पर रोक लगाने की बात कही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed