फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   104 students left the exam on the first day

पहले दिन 104 विद्यार्थियों ने छोड़ी परीक्षा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 02:21 AM IST
विज्ञापन
104 students left the exam on the first day
हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में स्नातक प्रथम वर्ष की परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। स्नातक प्रथम वर्ष की परीक्षा में पहले दिन 104 विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ी। पंजीकृत 1092 में से 968 ने परीक्षा दी। स्नातक प्रथम वर्ष के साथ ही स्नातक अंतिम सेमेस्टर और स्नातकोत्तर अंतिम सेमेस्टर की परीक्षाएं होने से महाविद्यालय में तीन पालियों में परीक्षाएं संचालित की गई। परीक्षा कराने के लिए बाहर से निजी स्कूलों के शिक्षकों को कक्ष निरीक्षक की ड्यूटी पर लगाया गया था। एमबीपीजी कॉलेज के परीक्षा प्रभारी महेश कुमार ने बताया कि स्नातक प्रथम वर्ष का पहला पेपर होने से सुबह सभी विद्यार्थियों के प्रवेश पत्रों की जांच की गई। (माई सिटी रिपोर्टर)
विज्ञापन

पोर्टल बंद होने से पहले आवेदन पत्र भरें छात्र
हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज के परीक्षा प्रभारी डॉ. महेश कुमार ने बताया कि एमए, एमएससी द्वितीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय के पोर्टल में ऑनलाइन परीक्षा आवेदन पत्र भरना जरूरी है। उन्होंने बताया कि इस समय पोर्टल खुला हुआ है। पोर्टल बंद होने के बाद असाइनमेंट और आंतरिक अंक न चढ़ने की स्थिति में छात्र खुद जिम्मेदार होंगे। (माई सिटी रिपोर्टर)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed