{"_id":"5cba354dbdec22145274c232","slug":"101555707213-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नैनीताल से शुरू किया वर्ल्ड स्नूकर चैंपियन तक का सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैनीताल से शुरू किया वर्ल्ड स्नूकर चैंपियन तक का सफर
विज्ञापन
नैनीताल। यहां बोट हाउस क्लब में 15-19 अप्रैल तक राष्ट्रीय स्तर की आरकेडी 10 रेड दूसरी स्नूकर चैंपियनशिप 2019 आयोजित की गई। दिल्ली निवासी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्नूकर खिलाड़ी मनन चंद्रा भी इसमें प्रतिभाग करने पहुंचे हैं। उन्होंने नैनीताल से ही स्नूूकर खेलने की शुरुआत की थी। करीब 25 वर्ष पूर्व वह नैनीताल घूमने आये तो माल रोड स्थित स्नूकर क्लब में उन्होंने पहली बार स्नूकर खेला था। करीब चार वर्षों तक शौकिया स्नूकर खेलने के बाद प्रोफेशनल तौर पर खेलना शुरू किया। तब से राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई पदक जीत चुके हैं। पिछले वर्ष ही उन्होंने पंकज आडवाणी के साथ खेलते हुए युगल वर्ग में पाकिस्तान को हराकर आईबीएसएफ स्नूकर टीम वर्ल्ड कप का खिताब जीता था। अब वह 22 अप्रैल से बंगलूरू में प्रस्तावित अंतरराष्ट्रीय एशियन टोर की तैयारियों में जुटे हैं।
नैनीताल से विश्व स्तर तक खेला स्नूकर
25 साल पहले नैनीताल में ही शौकिया तौर पर खेला था स्नूकर
बोले, मध्यमवर्गीय युवा कर रहे देश का प्रतिनिधित्व
मध्यमवर्गीय लोगों की तरफ बढ़ रहा स्नूकर का क्रेज
मनन बताते है कि एक समय था जब स्नूकर को केवल अमीरों का खेल था, लेकिन अब मध्यमवर्गीय लोगों में स्नूकर का क्रेज बढ़ रहा है। जो युवा इस क्षेत्र में आना चाहते हैं, उनके लिए इस क्षेत्र में बहुत अच्छा भविष्य है। उन्होंने बताया कि इस खेल में प्रैक्टिस अहम है। मध्यमवर्गीय युवा प्रैक्टिस से अपना खेल सुधार राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व कर सकते हैं।
यह रही है मनन की उपलब्धियां
- वर्ष 2018 में विश्व कप जीता
- 2013 में एशियन टीम चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक
- 2009 में वियतनाम में हुए इंडोर गेम्स में स्वर्ण पदक
- 2006 वर्ल्ड चैंपियनशिप में कांस्य पदक
- नेशनल चैंपियनशिप में 13 बार जीते