{"_id":"5c3a500dbdec227327041a2c","slug":"101547325453-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यालय भेजा खैरना बैराज का प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यालय भेजा खैरना बैराज का प्रस्ताव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। जलनिगम और सिंचाई विभाग ने खैरना बैराज और खैरना से नैनीताल लिफ्ट पेयजल योजना के प्रस्ताव मुख्यालय भेज दिए हैं। इन प्रस्तावों को केंद्र सरकार से वित्तीय मंजूरी मिलनी है। मुख्यालय से दोनों प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजने की तैयारी है। नैनीताल की पेयजल व्यवस्था से जुड़ी होने से दोनों योजनाओं को एक साथ मंजूरी मिलने की संभावना है।
नैनी झील संरक्षण और नैनी झील पर पेयजल की निर्भरता समाप्त करने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री कार्यालय की पहल पर केंद्र सरकार ने नैनीताल के लिए खैरना में बैराज बनाकर अलग से लिफ्ट पेयजल योजना का प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए। जलनिगम और सिंचाई विभाग ने आनन-फानन खैरना में कोसी नदी और शिप्रा नदी के संगम स्थल का निरीक्षण कर प्रस्तावित बैराज और पेयजल योजना का विस्तृत प्रस्ताव तैयार कर सिंचाई और जलनिगम के देहरादून मुख्यालय भेज दिए हैं। जलनिगम ने लिफ्ट पेयजल योजना का 575 करोड़ और सिंचाई विभाग ने 211 करोड़ रुपये का प्रस्ताव शासन को भेजा है।
खैरना बैराज और नैनीताल पेयजल योजना के प्रस्ताव भेजे
575 करोड़ पेयजल और 211 करोड़ बैराज का है प्रस्ताव
खैरना-बैराज और नैनीताल लिफ्ट पेयजल योजना के लिए 575 करोड़ और सिंचाई विभाग ने खैरना बैराज के लिए 211 करोड़ रुपये का प्रस्ताव बनाकर मुख्यालय भेज दिए हैं। मुख्यालय से ही प्रस्तावों को मंजूरी के लिए केंद्र सरकार को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
- राजेश्वर प्रसाद, मुख्य अभियंता जलनिगम।