फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   रोडवेज पर सवारियों की भीड़, सीट को लेकर मारामारी

रोडवेज पर सवारियों की भीड़, सीट को लेकर मारामारी

Mon, 12 Nov 2018 02:01 AM IST
Updated Mon, 12 Nov 2018 02:01 AM IST
विज्ञापन
रोडवेज पर सवारियों की भीड़, सीट को लेकर मारामारी
हल्द्वानी। त्योहारी छुट्टियां खत्म होते ही रोडवेज पर सवारियां उमड़ पड़ी। बसों में सीटों के लिए मारामारी रही। दिल्ली, देहरादून रूट पर अतिरिक्त बसें चलाने के बाद भी यात्रियों को घंटों बस का इंतजार करना पड़ा। कमोबेश यही हालत बरेली समेत अन्य रूटों की भी रही।
विज्ञापन

रविवार को रोडवेज बस अड्डे पर सुबह से ही यात्री पहुंचने लगे थे। सबसे ज्यादा यात्री दिल्ली रूट के थे। इस रूट पर आम दिनों के बजाय रविवार को 56 अतिरिक्त बसें चलाई गई। वहीं उप्र से आने वाली 30-40 बसों से यात्री रवाना हुए। 8-10 हजार यात्री दिल्ली गए। इसी तरह देहरादून रूट पर भी सवारियां रही। रोडवेज प्रबंधन ने देहरादून मंडल से 15-16 अतिरिक्त बसें मंगाई थी। ये बसें भी यहां से पैक होकर रवाना हुई। वहीं बरेली, आगरा, लखनऊ, रूट पर भी बसों को लेकर मारामारी रही। आरएम यशपाल सिंह ने बताया कि दिल्ली रूट पर सबसे ज्यादा बसें बढ़ाई गई हैं। कुमाऊं मंडल में 100-110 बसें चलती हैं आज 160-166 बसें चलाई गई हैं। इसी तरह दून मंडल से भी 15-16 बसें अतिरिक्त मंगाई थी।
विज्ञापन


रिजर्वेशन बोगी में भी चढ़ गई सवारी
हल्द्वानी। ट्रेनों में सीटों को लेकर मारामारी रही। दिल्ली जाने वाली ट्रेनों की जनरल बोगी पैक होेने के बाद लोग रिजर्वेशन कोच में भी चढ़ गए। यहां से जाने वाली सातों ट्रेनें पैक होकर रवाना हुई। वहीं तत्काल में टिकट को लेकर मारामारी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन



रामनगर में 2500 से भी ज्यादा यात्री परेशान
रामनगर (नैनीताल)। जिसका अंदाजा था वही हुआ। दिवाली की छुट्टी के बाद पहाड़ से यात्री दिल्ली और अन्य शहरों को जाने के लिए रामनगर बस अड्डे पहुंचे तो वहां बसें कम पड़ गई। रोडवेज प्रशासन के इंतजाम ध्वस्त हो गए। ढाई हजार से भी ज्यादा यात्रियों की भीड़ के आगे अधिकारी बेबस दिखे। 50 अतिरिक्त बसें भी कम पड़ गईं। सुबह से देर शाम तक स्टेशन पर मारामारी रही। कुछ यात्रियों ने हंगामा भी किया।
दिवाली का त्योहार निपटने के बाद कुमाऊं और गढ़वाल के लोग दिल्ली और अन्य स्थानों पर लौटने के लिए रविवार को रामनगर पहुंचे। रोडवेज बस अड्डे पर सुबह से ही यात्रियों की भीड़ रही। इनमें दिल्ली जाने वालों की संख्या ज्यादा थी। सुबह से ही बसों के लिए मारामारी देखी गई। इस कारण यात्रियों ने हंगामा कर दिया। करीब साढ़े 11 बजे तक रामनगर डिपो की 20 बसें दिल्ली के लिए रवाना हो चुकी थी। इसके बावजूद व्यवस्था पटरी पर नहीं आ सकी। काशीपुर डिपो और यूपी रोडवेज की बसो से यात्रियों को दिल्ली रवाना किया गया। रामनगर बस अड्डे के एआरएम मोहन राम आर्या और स्टेशन इंचार्ज नवीन आर्या ने बताया कि रोडवेज प्रशासन ने 50 बसें दिल्ली के लिए लगाई थी। इनमें 30 रामनगर डिपो, 10 काशीपुर और 10 हापुर डिपो की थी।

50 बसें भी कम पड़ गईं, हंगामा भी हुआ
10 बसें यूपी रोडवेज की भी लगाई गईं

डग्गामार बसों, टैक्सी वालों की चांदी
यात्रियों की भीड़ को देख बस अड्डे के बाहर डग्गामार बसें भी यात्रियों को भरकर ले गई। यात्रियों की मजबूरी का फायदा उठाते हुए मनचाहा किराया भी वसूला गया। इसके अलावा मुरादाबाद चलने वाली प्राइवेट बसें भी रोडवेज बस अड्डे के अंदर से सवारियों को भरकर ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed