{"_id":"5bdf5729bdec22696e0e5404","slug":"101541363497-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजार में लगा जाम पुलिस की व्यवस्था धड़ाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजार में लगा जाम पुलिस की व्यवस्था धड़ाम
Updated Mon, 05 Nov 2018 02:01 AM IST
विज्ञापन
ट्रैफिक जाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। जिला पुलिस ने दीपावली को लेकर चार नवंबर से सात नवंबर तक बाजार में वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया था। लेकिन पहले ही दिन पुलिस की यह व्यवस्था धड़ाम हो गई और बाजार में खरीदारी के लिए पहुंचे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं दिनभर बाजारों में जाम की स्थिति बनी रही।
दिवाली को लेकर पुलिस प्रशासन ने पहले ही बड़े वाहनों का रूट डायवर्ट चार्ट तैयार कर दिया था, जिसका पालन रविवार से होना था। लेकिन पहले ही दिन बड़े वाहन रामपुर और बरेली रोड पर बेधड़क दौड़ते रहे।
शहर में दोपहर से ही वाहनों का दबाव काफी बढ़ गया। इससे से मंडी, मंगलपड़ाव से लेकर रोडवेज तक वाहनों की लंबी कतारें लगती रही। पुलिस जाम को हटाने के लिए दिनभर जूझती रही। पुलिस ने नैनीताल रोड या अन्य रोड के वाहनों को डायवर्ट नहीं किया। वहीं रोडवेज बसें भी मंगलपड़ाव के रास्ते निकलती रही।
विज्ञापन
शाम को भी नैनीताल रोड, बाजार के मुख्य मार्ग वाहनों के आवागमन से बाधित रहे। मुखानी चौराहा रोड भी शाम को जाम लगा रहा। यहां सिर्फ चौराहे तक पुलिस सीमित रही। जाम से बचने के लिए कई वाहन चालक वैकल्पिक मार्गों से निकले।
यातायात निरीक्षक महेश चंद्रा ने कहा कि जो रूट डायवर्ट चार्ट बनाया था उसे लागू कर दिया गया था। इसके बाद भी वाहन चालक शहर में घुस रहे थे। इस पर यातायात उल्लंघन करने पर रोडवेज की दो बसों का चालान किया गया है।
रूट डायवर्ट व्यवस्था धड़ाम, शहर में जाम ही जाम
पहले दिन ही पुलिस व्यवस्था हुई ध्वस्त, मुख्य मार्गों में घुसे वाहन
सिर्फ दो रोडवेज बसों का चालान कर की खानापूरी, परेशान हुए लोग