फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   नगर निगम के लिए दावेदारों की फौज

नगर निगम के लिए दावेदारों की फौज

Mon, 15 Oct 2018 01:17 AM IST
Updated Mon, 15 Oct 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
नगर निगम के लिए दावेदारों की फौज
neta ji
हल्द्वानी। हल्द्वानी नगर निगम की मेयर सीट के लिए कांग्रेस और भाजपा में दावेदारों की फौज है। अब देखना है कि पार्टी किस को मैदान में उतारती है? सोमवार को आचार संहिता लगने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन

भाजपा में कई नामों पर चर्चा हो रही है। इनमें निवर्तमान मेयर डॉ. जोगेंद्र रौतेला हैं, जिनको पार्टी विधानसभा चुनाव में भी प्रत्याशी बना चुकी है। भाजपा के प्रदेश महासचिव गजराज बिष्ट, पूर्व पालिकाध्यक्ष रेनू अधिकारी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख शांति भट्ट, भुवन भंडारी समेत अंदरखाने भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट के नामों पर चर्चा होती रही है। भाजपा के प्रदेश महासचिव गजराज बिष्ट भी टिकट देने पर चुनाव लड़ने की बात कह रहे हैं जबकि दूसरे पार्टी द्वारा ‘जिम्मेदारी’ देने पर सहर्ष स्वीकार करने की बात भी कह रहे हैं। कांग्रेस से नेता प्रतिपक्ष के बेटे और हल्द्वानी विधानसभा की विधायक डॉ. इंदिरा हृदयेश के बेटे सुमित हृदयेश, सपा से कांग्रेस में आए और पिछले नगर निगम चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को कड़ी टक्कर देने वाले अब्दुल मतीन सिद्दीकी को भी दावेदार माना जा रहा है। ललित जोशी, केदार पलड़िया, प्रयाग दत्त भट्ट, भोला भट्ट, महेश शर्मा, खजान पांडे के नाम भी चर्चा में हैं। आचार संहिता लगने के बाद ही इस पर से कुहासा छंटने की उम्मीद है।
विज्ञापन


भाजपा और कांग्रेस के दावेदारों ने शुरू की लॉबिंग
सीट सामान्य होते ही भाजपा और कांग्रेस के संभावित प्रत्याशियों ने अपने पक्ष में लॉबिंग शुरू कर दी है। आचार संहिता लगने के बाद इसमें और तेजी आने के आसार दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस के पार्षदों को सिंबल जारी करने में असमंजस बरकरार
कांग्रेस पार्षदों को सिंबल जारी नहीं करती है। चार-पांच माह पहले हल्द्वानी में हुई कांग्रेस कमेटी की बैठक में कांग्रेस पार्षद पद के प्रत्याशियों को सिंबल देने की बात कर चुकी है, लेकिन अभी इसमें असमंजस बरकरार है। नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश ने कहा कि अधिकतर निकायों में पार्षदों को सिंबल देगी। कुछ जगह परिस्थितियों के आधार पर तय किया जाएगा। भाजपा इस बार भी भाजपा निकायों में पार्षद, सभासदों को सिंबल जारी करेगी।

उक्रांद में भी कई मैदान में उतरने को तैयार
हल्द्वानी। उक्रांद के केंद्रीय उपाध्यक्ष भुवन जोशी के अनुसार मेयर पद के लिए पार्टी में उनके समेत दिनेश भट्ट, सुशील उनियाल, मदन सिंह मेर के नाम पर विचार चल रहा है। इसमें से किसी एक नाम पर सर्वसम्मति से फैसला लिया जाएगा।

34 वार्ड निगम क्षेत्र में हैं
नगर निगम की नई सीमा में कुल 60 वार्ड हैं। इसमें से नगर निगम के पुराने क्षेत्र में वार्ड 25 से बढ़कर 34 वार्ड हो गए हैं। साथ ही वोटर की संख्या भी 1.50 लाख है। इस हिसाब से शहरी आबादी ही चुनाव में निर्णायक साबित होगी।


भाजपा चुनाव को तैयार : प्रदेश अध्यक्ष
हल्द्वानी। निकाय चुनावों में आरक्षण को लेकर अधिसूचना जारी हो गई है। अब राज्य निर्वाचन आयोग के चुनावों के संबंध में अधिसूचना जारी होने का इंतजार है। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट के अनुसार पार्टी चुनाव को तैयार है चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही प्रत्याशी भी घोषित कर दिए जायेंगे। चुनाव की तैयारियों के सिलसिले में पूर्व में ही नामों को लेकर पैनल मंगा लिया गया था। भाजपा पार्षद से लेकर मेयर तक चुनाव सिंबल पर लड़े जाएंगे। पूर्व में भी यह व्यवस्था लागू थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed