{"_id":"5ba94300867a557ff666bc88","slug":"101537819392-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिस्तर में पड़ी सुई गर्दन में घुसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिस्तर में पड़ी सुई गर्दन में घुसी
Updated Tue, 25 Sep 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
sui dhaga
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। एक महिला को बिस्तर में सिलाई करना भारी पड़ गया। वह सुई बिस्तर में ही भूल गई। कुछ देर बार पति बिस्तर पर लेटा तो सुई उसके गर्दन में जा घुसी। उसे सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर सुई निकाली।
सितारगंज ऊधमसिंह नगर निवासी धर्मवीर (26) की पत्नी रजाई सिल रही थी। सिलाई के बाद रजाई हटा दी और सुई बिस्तर पर भी भूल गई। बाहर से आया धर्मवीर बिस्तर पर लेट गया। बिस्तर पर पड़ी सुई उसकी गर्दन में घुस गई। सुई गर्दन में इतने अंदर चली गई कि निशान भी नहीं दिख रहा था। सुई घुसने के बाद धर्मवीर दर्द से कराह उठा। सितारगंज में डॉक्टरों ने उसे देखने के बाद हायर सेंटर रिफर कर दिया। धर्मवीर को परिजन गंभीर हालत में एसटीएच लाए। एसटीएच में इमरजेंसी में उसे भर्ती किया गया। ईएनटी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. वैभव कुच्छल कुछ ने धर्मवीर का एक्सरे किया। डॉ. कुच्छल ने एनेस्थीसिया विभाग के डॉ. अजय कुमार सिन्हा, डॉ. श्रुति, डॉ. वरुण, डॉ. शिखा के साथ मिलकर ऑपरेशन किया और सुई निकाल दी। सुई निकलने के साथ ही धर्मवीर को दर्द से निजात मिली और वह अब स्वस्थ है।