{"_id":"5b4124ea4f1c1ba5468b53ad","slug":"101530995946-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएसटी आर 1 भरने में तीन दिन बाकी, जवाब देने लगा पोर्टल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीएसटी आर 1 भरने में तीन दिन बाकी, जवाब देने लगा पोर्टल
Updated Sun, 08 Jul 2018 02:13 AM IST
विज्ञापन
GST
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। जीएसटी आर-1 रिटर्न जमा करने में अब सिर्फ तीन दिन ही बाकी है जबकि अभी से पोर्टल जवाब दे जा रहा है।
हल्द्वानी संभाग में 7,500-8,000 कारोबारी जीएसटी में पंजीकृत है जिनको जीएसटी आर-1 जमा करना है। इस रिटर्न में कारोबारी को बिक्री का ब्योरा देना होता है। कारोबारियों की मानें तो बिल अपलोड से सूची बनाने और रिटर्न जमा करने में परेशानी हो रही है। उधर, सहायक आयुक्त, राज्य कर विनय प्रकाश ओझा ने कहा कि यदि कारोबारी को रिटर्न जमा करने में समस्या हो तो विभाग की हेल्पडेस्क से संपर्क कर सकते हैं। तिमाही जीएसटी आर-1 रिटर्न जमा करने वालों के लिए अंतिम तिथि 31 जुलाई है।
ये आ रही हैं समस्याएं
- आमतौर पर एक माह न्यूनतम 400-500 बिल होते हैं। इतने बिल एक साथ अपलोड होने में परेशानी हो रही है।
- बिल अपलोड हो गए तो पोर्टल के हैंग होने से फाइल उड़ जाती है।
जीएसटी आर 4 की अंतिम तिथि 18 जुलाई
हल्द्वानी संभाग में डेढ़ हजार से ज्यादा कारोबारी समाधान विकल्प लिए हैं। इनमें तिमाही एक बार रिटर्न जमा करना होता है। ऐसे कारोबारियों को रिटर्न जमा करने की अंतिम तिथि 18 जुलाई है।