{"_id":"5b01d9034f1c1b5b798b5693","slug":"101526847747-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों ने की पुरानी पेंशन बहाली की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों ने की पुरानी पेंशन बहाली की मांग
Updated Mon, 21 May 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ की प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक में शिक्षकों की प्रांत स्तर की समस्याओं के समाधान की मांग की गई। उन्होंने पुरानी पेंशन बहाली, अंशदायी पेंशन योजना की धनराशि संबंधित शिक्षकों के खाते में जमा करने की मांग भी की।
एचएन इंटर कॉलेज परिसर में हुई प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक का उद्घाटन मुख्य अतिथि नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश, संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अनिल शर्मा, प्रदेश महामंत्री जगमोहन रावत, बीएस सामंत, भोपाल सिंह सैनी, विनोद दीक्षित ने किया। वक्ताओं ने अशासकीय शिक्षकों को यू हेल्थ कार्ड की सुविधा देने, अशासकीय विद्यालयों में शिक्षकों की पारदर्शी नियुक्ति के लिए माध्यमिक सेवा चयन बोर्ड का गठन करने, स्वत: सत्रांत लाभ, तदर्थ शिक्षकों को विनियमितीकरण, तीन विशेष अवकाश देने, पीटीए शिक्षकों की नियुक्ति आदि मांगें प्रमुखता से उठाईं। समस्याओं का निराकरण न करने पर सरकार को आंदोलन की चेतावनी दी गई। नेता प्रतिपक्ष डॉ. हृदयेश ने कहा कि सरकार शिक्षकों का लगातार अपमान कर रही है। शिक्षकों का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने शिक्षकों की मांगों के लिए अपनी ओर से उनके हर संघर्ष को पूर्ण समर्थन देने का आश्वासन दिया। शिक्षकों ने मांगों के समाधान के लिए चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया। राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक विपिन चंद्र पांडे को भी सम्मानित किया गया। डॉ. अनिल शर्मा की अध्यक्षता में प्रदेश महामंत्री जगमोहन रावत ने संचालन किया। बैठक में प्रदेश सलाहकार पी कुमार, सतपाल नेगी, जीके पंत, लीलाधर पंतोला, हरिप्रिया सती, दीपिका, प्रदीप त्यागी, हरीश उप्रेती, पीसी जोशी, केके फुलेरा, अविनाश शर्मा, राकेश जोशी, भोपाल सिंह सैनी, रश्मिराज खेड़ा, विजय प्रधान, राजेश सैनी, स्वतंत्र मिश्रा, अजय शंकर कौशिक, जितेंद्र पुंडीर, सतीश चौधरी, कुंवर पाल चौहान, सर्वेश मिश्रा, कीर्ति सिंह नेगी, शुकदेव रावत, सतीश सेमवाल, कुंदन सिंह महर, गणेश भट्ट, राजू पंत, विनोद पांडे, दीपक नौटियाल, मनवर सिंह रावत, मोहिता कांडपाल, सुनीता भट्ट, कमलेश पंत, प्रकाश जोशी, शोभा रावत, रजनी यादव आदि थे।