फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   जमरानी की पर्यानरणीय कलीयरेंस भी मिली

जमरानी की पर्यानरणीय कलीयरेंस भी मिली

Sat, 28 Apr 2018 02:33 AM IST
Updated Sat, 28 Apr 2018 02:33 AM IST
विज्ञापन
जमरानी की पर्यानरणीय कलीयरेंस भी  मिली
narmada dam
हल्द्वानी। जमरानी बांध परियोजना परियोजना पर केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय ने मानव वन्यजीव संघर्ष की स्थिति संबंधी आपत्ति का भी निस्तारण कर दिया है। अब बांध परियोजना की मंजूरी में कोई अड़चन नहीं रह गई है। एडवाइजरी कमेटी की बैठक में बांध परियोजना केंद्रीय जल आयोग की रिपोर्ट पर ही अंतिम मोहर लगनी है। सिंचाई विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जमरानी बांध परियोजना को अब जल्द ही मंजूरी मिल जाएगी। इसे राष्ट्रीय परियोजना घोषित करने पर भी सहमति बन गई है।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता एलके शर्मा ने बताया कि जमरानी बांध परियोजना को लेकर वर्तमान में दो बड़ी आपत्तियां लगी थीं। इनमें उत्तर प्रदेश के साथ जल बंटवारा और मानव वन्यजीव संघर्ष की स्थिति संबंधी आपत्तियां थीं। उत्तर प्रदेश के साथ नवंबर में जल बंटवारे पर सहमति हो गई थी। मानव वन्यजीव संघर्ष की स्थिति प्रस्ताव 15 अप्रैल 2013 से केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय में लंबित था। एक साल पहले केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय ने मानव वन्यजीव संघर्ष की स्थिति को लेकर विस्तृत रिपोर्ट मांगी थी। इस रिपोर्ट पर 25 अप्रैल को प्रमुख सचिव सिंचाई आनंद वर्धन की केंद्रीय केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय के अधिकारियों के साथ बैठक हुई। केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय ने इस आपत्ति का निस्तारण करते हुए अनापत्ति दे दी है। केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय की अनापत्ति संबंधी पत्र 26 अप्रैल को मुख्य अभियंता सिंचाई (उत्तर) के कार्यालय को प्राप्त हो गया है। मुख्य अभियंता एलके शर्मा ने बताया कि जमरानी बांध परियोजना को लेकर यह अंतिम आपत्ति थी। इस आपत्ति का निराकरण होने के बाद अब बांध परियोजना को मंजूरी का रास्ता साफ हो गया है। अब एडवाइजरी कमेटी को केंद्रीय जल आयोग की रिपोर्ट पर अंतिम मोहर लगानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed