फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   आत्मदाह की चेतावनी

आत्मदाह की चेतावनी

Mon, 29 Jan 2018 02:08 AM IST
Updated Mon, 29 Jan 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
आत्मदाह की चेतावनी
हल्द्वानी। बद्रीपुरा निवासी विजय सिंह रावत ने आरटीओ कुमाऊं मोटर ऑनर्स यूनियन के साथ साठगांठ का आरोप लगाया है। उन्होंने चार मांगों पर कार्रवाई नहीं होने पर सात फरवरी को आत्मदाह की चेतावनी दी है। उधर आरटीओ ने विजय सिंह पर दबाव बनाने और धमकी देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

रविवार को विजय सिंह ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है। इसमें कहा गया है कि कुमाऊं मोटर औनर्स यूनियन लि. हल्द्वानी की ओर से मंजिला बसों को फिक्स मार्ग से अभी तक नहीं हटाया गया है। जबकि इस मामले में शासन ने भी आरटीओ को कार्रवाई के लिखा था। उन्होंने कहा कि हल्द्वानी का टैक्सी स्टैंड भी अवैध संचालित हो रहा है। कहा कि केएमओयू की 54 सेवाओं की जगह 100 से अधिक सेवाएं चल रही है। इससे राज्य सरकार को आर्थिक हानि हो रही है। साथ ही आरोप लगाया है कि रानीखेत से द्वाराहाट वाया गगास मार्ग पर केएमओयू की बसें बिना परमिट की दौड़ रही हैं। चेतावनी दी कि अगर इन मामलों में छह फरवरी तक कोई कार्रवाई नहीं होती है तो वह सात फरवरी को संभागीय अपर परिवहन आयुक्त कार्यालय के सामने आत्मदाह कर लेगा। उधर, आरटीओ राजीव मेहरा ने बताया कि शिकायत कर्ता की सभी शिकायतों पर जांच चल रही है। शिकायतकर्ता आत्मदाह आदि की धमकी देकर उनपर गलत दबाव बना रहा है। इसको लेकर प्रशासन को अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन


विजय सिंह रावत की ओर से एक पत्र मिला है। इसकी जांच की जा रही है। आत्मदाह की धमकी की शिकायत बढ़ गई हैं। प्रशासन अब इन मामलों में जल्द कड़ी कार्रवाई करेगा
विज्ञापन
विज्ञापन

- पंकज उपाध्याय सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी

माने जाने पर आत्मदाह की चेतावनी
शासन के आदेश नहीं मानने का भी लगाया आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed