{"_id":"5a6e32f34f1c1b92268b6f9b","slug":"101517171443-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर की दीवार टूटने से घरों में घुस रहा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहर की दीवार टूटने से घरों में घुस रहा पानी
Updated Mon, 29 Jan 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। कुसुमखेड़ा के नारायणनगर बिठौरिया क्षेत्र में दो साल पहले टूटी नाले की दीवार नहीं बनाई गई है। दीवार टूटने से नहर का पानी घरों में घुस रहा है। क्षेत्रवासियों ने जल्द समस्या का समाधान न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
नारायणनगर बिठौरिया के क्षेत्रवासियों ने बताया कि वर्ष 2016 में नाले की दीवार टूट गई थी। नाले का पानी आसपास की कॉलोनी में घुस रहा है। नाले से बहकर आ रहा कूड़ा, कचरा भी घरों, आसपास की कॉलोनी में बेतरतीब फैल रहा है। क्षेत्रवासी पिछले दो साल से लगातार सिंचाई विभाग के अधिकारियों से नाले की दीवार बनाने की मांग करते आ रहे हैं, लेकिन सिंचाई विभाग कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। उन्होंने ईई से जल्द दीवार का निर्माण कराने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में शंकर लाल, नंदी देवी, राजेंद्र आर्य, शांति देवी, विशन राम, देवकी देवी, दीवान राम, पूनम देवी, लीला देवी आदि शामिल हैं। इधर, सिंचाई विभाग के ईई आनंद सिंह बिष्ट ने बताया कि बृहस्पतिवार को क्षेत्र का निरीक्षण कराकर दीवार निर्माण की कार्रवाई की जाएगी।