{"_id":"6a57dc204a012f3f8306d8e7","slug":"100-rupees-toll-imposed-on-two-wheelers-from-outside-india-nainital-news-c-238-1-shld1023-128252-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: बाहरी दोपहिया वाहनों पर 100 रुपये की चुंगी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: बाहरी दोपहिया वाहनों पर 100 रुपये की चुंगी शुरू
Thu, 16 Jul 2026 12:44 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Thu, 16 Jul 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। नैनीताल आने वाले बाहरी दोपहिया वाहनों पर अब 100 रुपये का टोल टैक्स लगेगा। एमजी इंफ्रा सॉल्यूशन ने 24.55 करोड़ रुपये में नैनीताल की चुंगी का ठेका अपने नाम कर बुधवार की रात से वसूली शुरू कर दी है। नए नियमों के तहत नैनीताल जिले (यूके-04) के दोपहिया वाहनों को टोल फ्री रखा गया है, बाकी सबको पैसे चुकाने होंगे।
अनुबंध के मुताबिक नए ठेकेदार ने बुधवार रात 12 बजे से चुंगी नाकों पर अपना संचालन शुरू कर दिया है। यह व्यवस्था आगामी मार्च 2028 तक लागू रहेगी। टोल प्रबंधक प्रवीण गुप्ता के अनुसार बाहरी जिलों या अन्य राज्यों से आने वाले सभी दोपहिया वाहनों से 100 रुपये वसूले जाएंगे। स्थानीय स्तर पर दैनिक यात्रियों की परेशानी रोकने के लिए टोल नाकों पर कर्मियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वे नंबर प्लेट देखकर नैनीताल जिले (यूके-04) के दोपहिया वाहनों को बिना शुल्क आगे जाने दें। लोकल व्यावसायिक और निजी चारपहिया वाहनों को 200 रुपये का भुगतान करना होगा। अन्य बाहरी और बड़े वाहनों के लिए चुंगी दर 300 रुपये निर्धारित की गई है।
तीनों प्रवेश द्वारों पर जल्द शुरू होगी फास्टैग चुंगी व्यवस्था
नैनीताल। शहर के तीनों मुख्य प्रवेश द्वारों लेक ब्रिज तल्लीताल, बारापत्थर और फांसी गधेरा पर अब चुंगी वसूली की पूरी प्रक्रिया जल्द ही फास्टैग प्रणाली पर शिफ्ट हो जाएगी। संचालक के अनुसार करीब दस दिनों के भीतर यह व्यवस्था लागू हो जाएगी। इससे वाहन चालकों को नकद भुगतान करने या रसीद (पर्ची) कटवाने के लिए चौकियों पर नहीं रुकना पड़ेगा।
विज्ञापन
चुंगी वसूली की टेंडर प्रक्रिया पूरी पारदर्शी तरीके से संपन्न करा ली गई है। नए ठेकेदार को बुधवार रात 12 बजे से विधिवत रूप से काम हैंडओवर कर दिया गया है। - डॉ. सरस्वती खेतवाल, पालिकाध्यक्ष नैनीताल