{"_id":"9e7c589e2fa9480a061ecfa531bee2a3","slug":"10-transfers-of-forest-officers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन विभाग में 10 अधिकारियों के तबादले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वन विभाग में 10 अधिकारियों के तबादले
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
Updated Tue, 28 Apr 2015 02:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वन विभाग में अपर प्रमुख वन संरक्षक, मुख्य वन संरक्षक और वन संरक्षक स्तर पद पर तबादले हुए हैं। इसके तहत मुख्य वन संरक्षक कुमाऊं परमजीत सिंह का तबादला मुख्य कार्यकारी अधिकारी कैंपा उत्तराखंड में किया गया है। वह करीब पांच साल से इस पद पर तैनात थे। उनके स्थान पर अभी मुख्य वन संरक्षक अनुसंधान पद पर तैनात डा. राजेंद्र सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
डा. सिंह को कुमाऊं का अनुभव रहा है। वह पश्चिम वृत्त, दक्षिण वृत्त वन संरक्षक समेत विभिन्न पदों पर तैनात रहे हैं। इसके अलावा प्रभारी एपीसीसीएफ प्रशासन रंजना काला को इस पद की पूर्णकालिक जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रभारी एपीसीसीएफ मानव संसाधन विकास एवं कार्मिक प्रबंधन मोनिष मल्लिक को इसी पद की मूल जिम्मेदारी दे दी गई है। इसके अलावा प्रतीक्षारत मुख्य वन संरक्षक आरएन झा को सीसीएफ अनुश्रवण, मूल्यांकन एवं आडिट देहरादून बनाया गया है, वह अनूप मलिक का स्थान लेंगे।
विज्ञापन
डब्ल्यू लौग्वा सीसीएफ परियोजना निदेशक जलागम प्रबंध निदेशालय देहरादून को सीसीएफ संरक्षक परियोजना निदेशक जलागम प्रबंध निदेशालय (सीसीएफ श्रेणी में पदोन्नति के उपरांत जलागम प्रबंध निदेशालय में प्रतिनियुक्ति पर यथावत) बनाया गया है। वन संरक्षक नियोजन एवं वित्तीय प्रबंधन मीनाक्षी जोशी को मनोज चंद्रन के स्थानांतरित होने के बाद रिक्त हुए अपर सचिव वन एवं पर्यावरण पद पर भेजा गया है।
विज्ञापन
डीटेजी संबंदम नंदादेवी कार्यालय निदेशक नंदा देवी जैव मंडल गोपेश्वर से उप वन संरक्षक अनुसंधान नैनीताल बनाया गया है। यह पद लंबे समय से रिक्त चल रहा था। डीएफओ मयंक शेखर झा जो कि टौंस वन प्रभाग पुरोला में तैनात थे, उनको प्रशासनिक आधार पर उप निदेशक जायका परियोजना देहरादून के पद पर स्थानांतरित किया गया हे। उप वन संरक्षक टौंस पुरोला संदीप कुमार को मयंक शेखर झा के स्थान पर भेजा गया है। यह आदेश अपर सचिव रमेश चंद लोहनी (वन एवं पर्यावरण अनुभाग-1) के आदेश पर जारी हुए हैं।